आगरा: जिले में चार दिन के भीतर पुलिस के साथ मारपीट की दूसरी घटना सामने आई है। ताजा घटना तहसील बाह क्षेत्र की है। यहां शुक्रवार को बस स्टैंड पर पहुंचे युवक हंगामा करने लगे, रंगबाजी दिखाते हुए वहां स्थित कैंटीन और दुकानों से सामान उठाने लगे। दुकानदारों के विरोध करने पर उनसे भिड़ गए। इसी दौरान पुलिस कर्मी पहुंच गए, उन्होंने एक युवक को पकड़ लिया और उसे गाड़ी में बिठाने लगे।
युवक को पुलिस कर्मी काबू में कर रहे थे तभी युवक हमलावर हो गया। वह गाड़ी से बाहर निकल आया और पुलिस कर्मी के थप्पड़ जड़ दिया। साथी पुलिस कर्मी की मदद से उसे पकड़ लिया गया। पुलिसकर्मी से मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कैंटीन संचालक ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया, उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
गौरतलब है कि इससे पहले बुधवार को बल्केश्वर में कमला नगर के रहने वाले प्रदीप गर्ग अपने परिवार के साथ गोलगप्पे खा रहे थे। गोलगप्पे खाने के बाद दौना फेंकने पर उनका दो युवकों से विवाद हो गया। पुलिस आ गई, दोनों युवकों ने पुलिसकर्मियों से भी हाथापाई कर दी थी। दोनों युवकों को पकड़ लिया गया। इसका भी एक वीडियो वायरल हुआ था।
- आगरा दिगंबर जैन परिषद के तत्वावधान में 26 अक्टूबर को भव्य धार्मिक आयोजन: नवीन संत भवन शिलान्यास और क्षमावाणी महोत्सव की तैयारियां जोरों पर - October 24, 2026
- पीएम मोदी की तस्वीर पर कथित टोना-टोटका का वीडियो वायरल, मऊ पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया केस - October 24, 2026
- आगरा में डॉक्टर के क्लीनिक पर लूट का खुलासा, बिना नंबर प्लेट की थार के साथ मथुरा के पांच बदमाश गिरफ्तार - October 24, 2026