आगरा: इंदौर की महान शासिका और समाजसेविका राजमाता अहिल्याबाई होल्कर का जीवन आज भी प्रेरणा का स्रोत बना हुआ है। मराठा साम्राज्य की इस वीरांगना ने 18वीं सदी में नारी नेतृत्व, सुशासन और सामाजिक सेवा का ऐसा उदाहरण पेश किया, जिसे इतिहास सदियों तक याद रखेगा। ये विचार शनिवार को फतेहाबाद रोड स्थित एक फार्म हाउस में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री बनवारी लाल ने रखी। कार्यक्रम संयोजिका महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा थीं।
केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि अहिल्याबाई ने न केवल इंदौर रियासत को कुशलता से संभाला, बल्कि सम्पूर्ण भारत में धर्मस्थलों के जीर्णोद्धार और निर्माण में भी अपना योगदान दिया। काशी विश्वनाथ मंदिर से लेकर सोमनाथ और रामेश्वरम तक, उनके द्वारा कराए गए कार्य आज भी उनकी धार्मिक भावना और राष्ट्र सेवा के प्रमाण हैं। प्रधानमन्त्री मोदी भी उन्हीं के कार्यों को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। आपरेशन सिंदूर भी इसी का प्रमाण है। महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार लगातार कदम उठा रही है।
कार्यक्रम संयोजिका महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह ने कहा कि राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की न्यायप्रियता इतनी प्रसिद्ध थी कि जनता उन्हें चलते-फिरते न्यायालय की तरह मानती थी। अहिल्याबाई ने महिला सशक्तिकरण, किसानों के हित, और शिक्षा जैसे क्षेत्र में किये गये कार्य हमें यह सिखाता है कि समर्पण, नीति और धर्म के पथ पर चलकर भी एक सशक्त और समृद्ध समाज की नींव रखी जा सकती है। उन्होंने कहा कि समाज को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। समाज की प्रत्येक नारी के लिए वह प्रेरणास्रोत हैं।
कार्यक्रम में समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं व महिला सफाई मित्रों को प्रमाण-पत्र देकर व पट्टिका पहनाकर सम्मानित किया गया। इनमें स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. जयदीप मल्होत्रा, रिटायर मेजर बरखा, पर्यावरणविद रितु प्रकाश और सफाई मित्र सुनीता, सुधा, पूनम व माला शामिल रहीं। कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुत गणेश वंदना और रानी अहिल्याबाई होलकर के जीवन पर आधारित प्रस्तुत किया गया नाटक आकर्षण का केंद्र रहा।
कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, विधायक डॉ. जीएस धर्मेश, एमएलसी विजय शिवहरे, पूर्व विधायक व भाजपा के प्रदेश मंत्री रामप्रताप सिंह चौहान व नगर निगम के पार्षद व बड़ी संख्या में महिला शक्ति उपस्थित रही। कार्यक्रम में नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों का योगदान रहा।
- यूपी के पीलीभीत में मतदाता सूची से छेड़छाड़ का बड़ा खुलासा: 10,470 आवेदनों में गड़बड़ी पर दो SDM निलंबित, कंप्यूटर ऑपरेटर बर्खास्त; FIR दर्ज - November 27, 2026
- यूपी के पीलीभीत में मतदाता सूची से छेड़छाड़ का बड़ा खुलासा: 10,470 आवेदनों में गड़बड़ी पर दो SDM निलंबित, कंप्यूटर ऑपरेटर बर्खास्त; FIR दर्ज - November 27, 2026
- अखिलेश यादव का योगी सरकार पर तीखा प्रहार, बोले— ‘विदाई का समय आ गया, तय करना है स्पेन जाना है या वेनिस’ - November 27, 2026