
आगरा/नई दिल्ली। राज्यसभा सांसद नवीन जैन के सतत, संगठित और प्रभावी प्रयासों को बड़ी सफलता मिली है। रायपुर–जबलपुर के बीच संचालित ट्रेन संख्या 11701/11702 रायपुर–जबलपुर एक्सप्रेस का नाम अब मूकमाटी एक्सप्रेस कर दिया गया है। इस संबंध में रेलवे बोर्ड, रेल मंत्रालय द्वारा 7 जनवरी 2026 को आधिकारिक आदेश जारी किया गया।
रेलवे बोर्ड के आदेश संख्या 2026/CHG/36/01 के तहत दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (एसईसीआर), बिलासपुर तथा पश्चिम मध्य रेलवे (डब्ल्यूसीआर), जबलपुर को नाम परिवर्तन तत्काल प्रभाव से लागू करने और इसका व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
गौरतलब है कि सांसद नवीन जैन ने 1 अक्टूबर 2025 को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भेंट कर एक औपचारिक ज्ञापन सौंपा था। ज्ञापन में राष्ट्र संत 108 आचार्य श्री विद्यासागर महाराज जी की अमर स्मृति को चिरस्थायी बनाए रखने के उद्देश्य से रायपुर–जबलपुर एक्सप्रेस का नाम ‘मूकमाटी एक्सप्रेस’ रखने की मांग की गई थी। यह मांग केवल किसी एक क्षेत्र तक सीमित नहीं थी, बल्कि देशभर से उठी जनभावनाओं से जुड़ी थी।
रेल मंत्रालय द्वारा मांग स्वीकार किए जाने के बाद जैन समाज सहित श्रद्धालुओं और संत अनुयायियों में हर्ष और संतोष का वातावरण है। इसे राष्ट्र संत के प्रति श्रद्धा और सम्मान का प्रतीकात्मक निर्णय माना जा रहा है।
सांसद नवीन जैन के इस प्रयास की सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक संगठनों ने व्यापक सराहना की है। जैन समाज की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार भी व्यक्त किया गया है।
- डॉक्टर अरुण चाइल्ड हॉस्पिटल आगरा के 25 साल: मुफ्त शिविर में उपहार और इलाज पाकर बच्चे खिलखिलाए, गोष्ठी में अभिभावकों को जरूरी सीख - April 25, 2026
- डॉ. अरुण चाइल्ड हॉस्पिटल आगरा के 25 वर्ष पूर्ण, 25 अप्रैल को निशुल्क बाल रोग शिविर, यहां कराओ पंजीकरण - April 23, 2026
- सिंधी सेंट्रल पंचायत Agra के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी का समाज के व्हाट्सएप जीवियों को करारा जवाब - April 14, 2026