शहर की प्रतिभाओं को निखारने का काम करेगा प्री ताज महोत्सव: कमिश्नर
-सात दिसम्बर से 30 जनवरी तक चलेगा प्री ताज महोत्सव (यूथ फेस्ट)
आगरा। शहर की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य के साथ सेल्फी प्वाइंट पर आज प्री ताज महोत्सव का शुभारम्भ हो गया। 7 दिसम्बर से 30 जनवरी तक प्रत्येक शनिवार और रविवार को यहां विभिन्न वर्गों में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। यूथ फेस्ट के वितेजा प्रतिभागियों को ताज महोत्सव के मंच पर प्रदर्शन का मौका मिलेगा। आज पहले दिन गायन और नृत्य की 25 प्रस्तुतियां दी गईं।
वर्ल्ड डिजायनिंग फोरम और आगरा विकास प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में सेल्फी प्वाइंट पर प्री ताज महोत्सव (यूथ फैसेट) का शुभारम्भ गणेश वंदना के साथ मण्डलायुक्त रितु माहेश्वरी और एडीए वीसी एम. अरुन्मौली ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर आतिशबाजी भी की गई।
मण्डलायुक्त ऋतु माहेश्वरी ने कहा कि ताज महोत्सव के मुख्य मंच तक शहर की प्रतिभाओं को पहुंचाने के लिए प्री ताज महोत्सव के नाम से मंच तैयार किया गया है। जिसमें न सिर्फ शहर की प्रतिभाओं को अपना हुनर बढ़ाने का मौका मिलेगा बल्कि शहर का नाम भी आगे बढ़ेगा। उम्मीद है प्रदेश भर के कलाकार इसमें भाग लेने पहुंचेंगे।
एडीए वीसी एम. अरुन्मौली ने कार्यक्रमों के शिड्यूल का बारे में जानकारी देते हुए कहा कि विभिन्न कैटेगरी व वर्गों में में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। विजेता प्रतिभागियों को ताज महोत्सव के मंच पर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।
वर्ल्ड डिजायनिंग फोरम के अंकुश अनामी ने बताया कि आज से 30 जनवरी तक प्रत्येक शनिवार व रविवार को विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। जिससे आगरा शहर की प्रतिभा को मंच मिलने के साथ उन्हें आगे बढ़ाने का भी अवसर प्राप्त होगा।
प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्री ताज महोत्सव के लिंक व या सेल्फी पॊइंट पर प्रत्येक शनिवार व रविवार को पहुंचकर भाग लिया जा सकता है। इस अवसर पर मुख्य रूप से गौरव दुबे, पवन दुबे, आरआरपी सिंह, आलोक मिश्रा, अमित शर्मा, धर्मेन्द्र वायपेयी आदि उपस्थित थे।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- Agra News: ट्रक के केबिन में हुई थी चालक की हत्या, 24 घंटे के भीतर खलासी गिरफ्तार - July 13, 2026
- आगरा का विद्युत शवदाह गृह बना प्रदेश के लिए मॉडल, महापौर ने भट्ठियों को जल्द ठीक कराने का दिया आश्वासन - July 13, 2026
- आगरा पुलिस का कड़ा प्रहार: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी और महिला से लूट करने वाला बदमाश गिरफ्तार - July 13, 2026