आगरा। कलक्ट्रेट में आज उस समय खलबली मच गई, जब एक महिला ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगाने का प्रयास किया। डीसीपी कार्यालय के बाहर मौजूद पुलिसकर्मियों ने महिला को आत्म हत्या करने से रोक लिया।
महिला का कहना था कि पति की मौत के मामले में पुलिस आरोपी पार्किंग ठेकेदार के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। महिला के बेटे इमरान ने बताया कि रामबाग चौराहे पर 22 अक्टूबर को ठेकेदार मोहन सिंह ने उसके पिता की पिटाई कर दी थी। इलाज के दौरान 18 नवंबर को उसके पिता की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया।
आरोप है कि नामजद रिपोर्ट के बावजूद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। मां-बेटा थाने के कई चक्कर लगा चुके हैं। पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उल्टे आरोपी उन पर मुकदमा वापस लेने को धमकी दे रहे हैं। धमकी से परेशान होकर मां ने ये कदम उठाया है।
- प्रयागराज वकील हत्याकांड: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने वीडियो शेयर कर योगी सरकार पर बोला हमला: कहा— “जो घर उजाड़े, फर्जी एनकाउंटर करवाए, ऐसा नेता नहीं चाहिए” - October 16, 2026
- रसगुल्ले से लेकर बर्फी तक, यूपी में मिठाई बेचने के नियम में बड़ा बदलाव, ‘Use By Date’ लिखना अनिवार्य - October 16, 2026
- पैंटून पुल की मांग पर पिनाहट बाजार बंद, व्यापारियों का धरना; पांच दिन में संचालन शुरू करने का अल्टीमेटम - October 16, 2026