आगरा: कमिश्नरेट पुलिस ने अनूठी पहल करते हुए परिवार परामर्श केंद्र में सुलह कर लेने वाले दंपत्तियों को प्रेम के प्रतीक ताजमहल के साए सम्मानित किया। सभी को ताजमहल का दीदार भी कराया गया।
ताजमहल के साए में कुल सत्रह दंपति पहुंचे। एडिशनल डीसीपी पूनम सिरोही ने सभी का स्वागत किया। उन्होंने कहाकि सभी लोगों को एक-दूसरे के साथ मिल जुलकर रहना है। कोई परेशानी आए तो उसे आपसी संवाद से हल करें। इसके बाद एसीपी ताज सुरक्षा अरीब अहमद ने सभी को ताजमहल का दीदार कराया। ताजमहल में फोटो शूट भी कराए गए।
ताज का दीदार करने के बाद सभी जोड़ों को समझाया इसी तरह से बिना झगड़ा किए मोहब्बत से रहें। सम्मान पाकर सभी जोड़ों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी। उन्होंने पुलिस और परिवार परामर्श केंद्र का आभार जताया।
गौरतलब है कि पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में पति और पत्नी के बीच होने वाले विवादों में समझौता कराया जाता है। इस साल 1025 दंपति के बीच सुलह कराई जा चुकी है।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- किरावली को मिला जनसेवा का नया ‘तीर्थ’: सांसद राजकुमार चाहर ने 95.63 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास, अब जनता के द्वार होगा समाधान - March 14, 2026
- Agra News: बेटियों के सपनों को मिले ‘साइकिल के पंख’; भारत विकास परिषद् ने 51 छात्राओं को भेंट की साइकिल, अब आसान होगी शिक्षा की राह - March 14, 2026
- नेशनल चैम्बर चुनाव: मनोज बंसल के सिर सजा जीत का ताज, कांटे की टक्कर में 19 वोटों से पछाड़ा; अम्बा प्रसाद और नीतेश बने उपाध्यक्ष - March 14, 2026