आगरा: थाना सदर क्षेत्र के शहीद नगर पुलिस चौकी पर तैनात एक सिपाही ने ऐसी हरकत की कि पुलिस अधिकारियों ने उसे तुरंत निलंबित करने का निर्णय ले लिया। इस सिपाही ने बीच सड़क पर पेंट की जिप खोलकर पेशाब करना शुरू कर दिया। ये देख राहगीर हैरान रह गए। कुछ लोगों ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया, इसके बाद भी सिपाही को शर्म नहीं आई। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक शहीद नगर पुलिस चौकी पर तैनात इस सिपाही का नाम बबलू गौतम है। बताया जा रहा है कि जिस वक्त की घटना है, उस समय वह ड्यूटी पर नहीं था। सोमवार की सुबह करीब आठ बजे वर्दी में वह पुलिस चौकी के सामने शमशाबाद रोड पर पेशाब करने लगा। ये देख लोगों के कदम ठहर गए।
सिपाही के इस कृत्य का लोगों ने वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। इस मामले को अधिकारियों ने संज्ञान में लिया और उसे निलंबित कर दिया। सिपाही बबलू गौतम को तलाश भी कराया गया, लेकिन वह नहीं मिला।
- सिंधी सेंट्रल पंचायत Agra के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी का समाज के व्हाट्सएप जीवियों को करारा जवाब - April 14, 2026
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026