आगरा। गधापाड़ा मालगोदाम के निकट अतिक्रमण कर बनाये गये अवैध ढाबे को सोमवार को नगर निगम के प्रवर्तन दल ने तोड़ दिया।
नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल से क्षेत्रीय निवासियों की ओर से शिकायत की गई थी कि गधापाड़ा मालगोदाम के पास खाली पड़ी सरकारी भूमि पर अवैध रुप से कब्जा करके संजय नाम का व्यक्ति ढाबा चला रहा है। रोड किनारे ढाबे के संचालन से जहां इस स्थान पर जाम की स्थिति रहती है, वहीं रात के समय असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहने से महिलाएं अपने को असुरक्षित महसूस करती हैं।
नगर आयुक्त ने कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया था। सोमवार दोपहर को जेडओ छत्ता विजय कुमार और प्रवर्तन प्रभारी कर्नल राहुल गुप्ता के नेतृत्व में प्रवर्तन दल मौके पर पहुंचा और अवैध ढाबे को ध्वस्त करा दिया।
दोपहर बाद एमजीरोड पर अभियान चलाकर भगवान टाकीज से दीवानी चौराहे तक दर्जनों की संख्या में सड़क किनारे खड़ी ठेल धकेलों को हटाया गया।
सड़क से बोरियां हटाने की चेतावनी
सिंकदरा चौराहे के निकट ट्रक के पलटने से उसमें भरे धान के बोरे सड़क पर बिखर गये थे। इससे आवागमन में दिक्कत हो रही थी। इसकी शिकायत किसी ने नगरायुक्त से की थी। नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। ट्रक चालक को सड़क पर से धान के बोरे जल्द से जल्द हटाये जाने की चेतावनी दी। ट्रक चालक ने रात तक सभी बोरे मार्ग से हटाने का आश्वासन दिया है।
- आगरा दिगंबर जैन परिषद के तत्वावधान में 26 अक्टूबर को भव्य धार्मिक आयोजन: नवीन संत भवन शिलान्यास और क्षमावाणी महोत्सव की तैयारियां जोरों पर - October 24, 2026
- पीएम मोदी की तस्वीर पर कथित टोना-टोटका का वीडियो वायरल, मऊ पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया केस - October 24, 2026
- आगरा में डॉक्टर के क्लीनिक पर लूट का खुलासा, बिना नंबर प्लेट की थार के साथ मथुरा के पांच बदमाश गिरफ्तार - October 24, 2026