आगरा: ताजमहल घूमने आए हरियाणा के सोनीपत निवासी 26 वर्षीय हितेश कुमार उर्फ हर्ष शर्मा को अचानक साइलेंट हार्ट अटैक आ गया। सोमवार को वह टिकट खिड़की के पास खड़े थे तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह जमीन पर गिर गए। उनके साथ मौजूद उनके दोस्त हिमांशु राजपूत समेत सभी लोग घबरा गए। मौके पर तुरंत सहायता के लिए ताज सुरक्षा पुलिस के चेकिंग अधिकारी निरीक्षक वैस अहमद और पश्चिमी गेट पर तैनात क्विक रिस्पांस टीम के प्रभारी उप-निरीक्षक शिवराज सिंह अपनी टीम के साथ हरकत में आ गए।
मौके पर मौजूद नर्सिंग ऑफिसर प्रेम सिंह ने प्राथमिक उपचार दिया। उन्हें सीपीआर भी दिया गया। तुरंत ही हितेश को पीसीआर में लिटाया और नजदीकी पर्यटक सुविधा केंद्र से एंबुलेंस बुलाई और जिला अस्पताल भिजवाया गया।
अस्पताल में समय पर इलाज मिलने से उनकी हालत में सुधार हुआ। कुछ घंटों बाद उनके दोस्त हिमांशु ने बताया कि हितेश को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और वे होटल में आराम कर रहे हैं। उन्होंने ताज सुरक्षा पुलिस की त्वरित कार्रवाई और मदद के लिए धन्यवाद दिया।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- खाकी फिर शर्मसार: ताजगंज के सिपाही के साथ लिव-इन में रह रही फैशन डिजाइनर ने की आत्महत्या, शादी से मुकरने पर दी जान, आरोपी कांस्टेबल गिरफ्तार - March 13, 2026
- देहतोरा दंगल मेला: हाथरस के हरिकेश पहलवान ने जीता खिताब, राजस्थान के सुनील को दी पटखनी, उमड़ा 25 हजार दर्शकों का सैलाब - March 13, 2026
- आगरा गैस कांड: समाधिया कोल्ड स्टोर की लापरवाही ने घोंटा कुकथरी का दम, प्रशासनिक अमला रात भर रहा तैनात - March 13, 2026