आगरा। यमुना किनारे सजी जुए की फड़ पर जैसे ही पुलिस के कदम पड़े, जुआरियों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने भागते हुए दो दर्जन से अधिक जुआरियों को हिरासत में ले लिया है और मौके से करीब ढाई लाख रुपए भी बरामद किए हैं। पुलिस जुआरियों से पूछताछ में जुटी है।
थाना एतमद्दुद्दौला क्षेत्र में यमुना किनारे पर जुए की महफिल सजी होने की जानकारी पर हरीपर्वत और छत्ता क्षेत्र के एसीपी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल ने जुआरियों को घेर लिया। पुलिस से अपने को घिरा देख जुआरियों ने बचने के लिए इधर-उधर भागना शुरू कर दिया। पुलिस ने सभी की घेराबंदी कर दो दर्जन से अधिक जुआरियों को पकड़ लिया है।
पुलिस को कई दिनों से यमुना किनारे जुए की फड़ सजने की सूचना मिल रही थी। पुलिस ने आज पूरी तैयारी के साथ जुआरियों को हिरासत में ले लिया। फड़ से पुलिस ने लाखों रुपए बरामद किए हैं।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- विदेशों में बेचे जा रहे भारतीय युवक, हर एक की कीमत करीब 3500 डॉलर, आगरा पुलिस ने किया बड़ा खुलासा - October 28, 2025
- Agra News: होटल की पहली मंजिल से नग्न अवस्था में गिरी युवती, हालत गंभीर,पुलिस ने रेड की बात से किया इनकार - October 28, 2025
- Agra News: जल शक्ति अभियान “कैच द रेन-2025” की समीक्षा बैठक में जल संरक्षण पर जोर, नोडल अधिकारी ने कार्यों की प्रगति पर जताई संतुष्टि - October 28, 2025