आगरा। यमुना किनारे सजी जुए की फड़ पर जैसे ही पुलिस के कदम पड़े, जुआरियों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने भागते हुए दो दर्जन से अधिक जुआरियों को हिरासत में ले लिया है और मौके से करीब ढाई लाख रुपए भी बरामद किए हैं। पुलिस जुआरियों से पूछताछ में जुटी है।
थाना एतमद्दुद्दौला क्षेत्र में यमुना किनारे पर जुए की महफिल सजी होने की जानकारी पर हरीपर्वत और छत्ता क्षेत्र के एसीपी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल ने जुआरियों को घेर लिया। पुलिस से अपने को घिरा देख जुआरियों ने बचने के लिए इधर-उधर भागना शुरू कर दिया। पुलिस ने सभी की घेराबंदी कर दो दर्जन से अधिक जुआरियों को पकड़ लिया है।
पुलिस को कई दिनों से यमुना किनारे जुए की फड़ सजने की सूचना मिल रही थी। पुलिस ने आज पूरी तैयारी के साथ जुआरियों को हिरासत में ले लिया। फड़ से पुलिस ने लाखों रुपए बरामद किए हैं।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- Agra News: बच्चों को बांटी गईं ‘एक्सपायरी दवाएं’, प्रशासन सख्त; ड्रग विभाग ने लिए सैंपल, एसडीएम ने दिए जांच के आदेश - June 17, 2026
- आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज का कमाल: दुर्लभ ‘गिलियन-बैरे सिंड्रोम’ से जूझ रहे 65 वर्षीय बुजुर्ग को डॉक्टरों ने दिया नया जीवन - June 17, 2026
- आगरा में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई: अंगूठी गांव में तीन साल बाद तालाब हुआ अतिक्रमण मुक्त; मंदिर-मस्जिद समेत अवैध निर्माण ध्वस्त - June 17, 2026