आगरा: शाहगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली एक शिक्षिका का उसके स्कूल के ही दसवीं कक्षा के छात्र ने शारीरिक शोषण किया। छात्र अश्लील वीडियो बनाकर मैडम को ब्लैकमेल करने लगा। दोस्तों को भी वीडियो भेज दिया। दोस्त भी मैडम को ब्लैकमेल करने लगे। बात नहीं मानने पर इंस्टाग्राम पर पेज बनाकर वीडियो भी अपलोड कर दिया। शिक्षिका पड़ोसी जिले मथुरा के जैत क्षेत्र में स्थित स्कूल में पढ़ाती है। उसकी शिकायत पर पुलिस ने तीन छात्रों को मथुरा से पकड़ लिया। एक और की तलाश में दबिश दी जा रही है।
पीड़िता वर्तमान में मथुरा के जैत क्षेत्र में ही किराये पर कमरा लेकर रह रही थी। शिकायत में कहा गया है कि कक्षा 10वीं कक्षा का छात्र पढ़ाई में कमजोर था। वह शिक्षिका से एक्स्ट्रा क्लासेज लेने लगा। इस दौरान उसने शिक्षिका को जाल में फंसा लिया। मोबाइल फोन से वीडियो भी बना लिए। छात्र ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण करने लगा। इस पर शिक्षिका ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया और नौकरी छोड़कर वापस आगरा आ गई।
इससे खफा छात्र ने अपने गांव के तीन युवकों को वीडियो दे दिए। वह व्हाट्स ऐप पर वीडियो भेजकर मिलने के लिए आने का दबाव बनाने लगे। उसने मना किया तो इंस्टाग्राम पेज बनाकर वीडियो अपलोड कर दिया। इसका पता चलने पर शिक्षिका ने खुदकुशी की सोचने लगी।
पिछले दिनों पुलिस शिक्षिका के मोहल्ले में मिशन शक्ति अभियान के लिए गई थी। इससे उसे हिम्मत मिली। उसने डीसीपी सिटी सूरज राय से गुहार लगाई। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को पकड़ लिया। पेज बनाने वाले युवक की तलाश में दबिश दी जा रही है। छात्रों की करतूत जानने के बाद परिजनों के होश उड़ गए हैं। उन्हें अब उनके भविष्य की चिंता हो रही है।
- Tanya Mittal पहुंचीं Shatam Jeeva, Jhansi के 100 एकड़ के आयुर्वेद चिकित्सा केंद्र में, क्या है खास? - September 12, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026