आगरा। थाना फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के गांव बसैरीकाजी में बेटी की बरात चढ़ने के दौरान ग्रामीणों ने बारातियों और घरातियों से मारपीट कर दी। इस दौरान दूल्हे की गर्दन से नोटों की माला और सोने की जंजीर तोड़ने का आरोप भी लगा। विवाद के कारण रात में फेरों की रस्म नहीं हो सकी। मंगलवार की सुबह पुलिस की मौजूदगी में दूल्हा और दुल्हन के फेरे कराये गए।
आरोप है कि दुल्हन के पिता और चाचा को लाठी-डंडों से पीटा गया। पीड़ितों द्वारा थाने में नामजद तहरीर दी गई है। वहीं मामले में दूसरे पक्ष के लोगों का आरोप है, कि बारात चढ़ने के दौरान बराती नोट दिखाकर उनके परिवार की महिलाओं से अश्लील इशारे कर रहे थे।
बारात मथुरा से आई थी। ग्रामीणों ने बरात के दुल्हन के घर पहुंचने पर दूल्हे और बरातियों के साथ मारपीट कर दी। बचाव करने जब दुल्हन के चाचा रविंद्र और पिता राकेश पहुंचे तो लाठी-डंडों से हमला कर उन्हें भी घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। समझौते के बाद सुबह फेरे पड़े। दुल्हन के पिता राकेश ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम बदलकर होगा ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, नोएडा-जेवर’ - October 9, 2026
- तुम्हें किसी का नहीं होने दूंगी…मेरठ में दिल दहला देने वाली घटना, अवैध संबंध के शक में बीबी ने शौहर को नशीला पदार्थ पिलाकर काटा प्राइवेट पार्ट - October 9, 2026
- DGT Global ने Abhishek Gaur के नेतृत्व में प्रतिभा, डिजिटल मीडिया और मनोरंजन का नया मंच तैयार किया - October 9, 2026