आगरा: ताजनगरी के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में रिश्तों को तार-तार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहाँ एक नाबालिग अनाथ बालिका के साथ उसके अपने ही सगे ताऊ ने अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ की। हालांकि, पीड़िता की बहादुरी और पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते आरोपी अब सलाखों के पीछे है।
अकेली पाकर की गंदी हरकत
पीड़िता के माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है, जिसके बाद वह अपनी दादी के साथ ताऊ मुकेश के घर पर ही रह रही थी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 4 फरवरी को जब घर में कोई नहीं था, तब उसके ताऊ ने उसे अकेला पाकर छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब बालिका ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की।
बालिका की हिम्मत ने बचाई लाज
कलयुगी ताऊ के चंगुल से बचने के लिए नाबालिग ने साहस दिखाया और उसे धक्का देकर जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर जैसे ही पड़ोसी घर की ओर दौड़े, पकड़े जाने के डर से आरोपी मुकेश मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने ईंट की मंडी से दबोचा
घटना के बाद सहमी हुई नाबालिग ने हिम्मत जुटाकर पुलिस को आपबीती सुनाई। थाना ट्रांस यमुना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज किया और आरोपी की तलाश शुरू की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी मुकेश (निवासी राधा नगर, टेढ़ी बगिया) को ईंट की मंडी के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया है।
- दो बेटियों के बाद बेटे की चाहत, बिजली विभाग के SDO ने ANM को 5 लाख का लालच देकर रची बच्चा चोरी की साजिश, दोनों गिरफ्तार - August 11, 2026
- झांसी: पुजारी की मौत पर थाने में परिजनों का हंगामा: झूठे मामले में फंसाने और मानसिक प्रताड़ना का आरोप, बेटे ने उठाए पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल - August 11, 2026
- पुलिस की आड़ में चल रहा है गुंडों का राज… सादाबाद में बीएसपी नेता आकाश आनंद ने कानून व्यवस्था और विज्ञापनों के खर्च को लेकर योगी सरकार को घेरा - August 10, 2026