आगरा। थाना खेरागढ़ क्षेत्र में बीती रात भिलावली मोड़ पर पुलिस की शातिर चोरों के गैंग से मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से हुई फायरिंग में दो चोरों को गोली लगी है। दोनों घायल चोरों के साथ ही एक अन्य चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से 2,56 लाख कैश और चोरी का अन्य सामान भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। अवैध हथियार और कारतूस भी मिले
मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना खेरागढ़ पुलिस और एसओजी ने भिलावली मोड पर चोर गैंग को गुरुवार-शुक्रवार की रात घेर लिया। आत्मसमर्पण के बजाय चोरों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें दो चोरों के पैर में गोली लग गई। घायल चोरों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने चोरों के कब्जे से करीब 2.56 लाख कैश, चांदी के सिक्के, सफेद धातु के बर्तन, कुछ सामान और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। इसी चोर गैंग ने हाल ही में खेरागढ़ के नगला उदैया, परशुराम कॉलोनी में डॉक्टर अनुज तेवतिया के सूने घऱ में 25 लाख की चोरी को अंजाम दिया था। पकड़े गए चोरों ने किरावली में चोरी की घटनाओं को अंजाम देना भी कबूल किया है। आरोपियों पर पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं।
मुठभेड़ की सूचना मिलने पर एसीपी खेरागढ़ इमरान अहमद भी मौके पर पहुंच गए थे और घटना की जानकारी ली। एसीपी ने बताया कि मुठभेड़ में पकड़े गए चोर रंजीत उर्फ मुकंडी पुत्र भगवान सिंह, शिव कुमार उर्फ सोनू बदन सिंह को गोली लगी है। भूरा उर्फ उम्मेद सिंह पुत्र खेमा उर्फ खेमचंद भागते समय पकड़ा गया। तीनों चोर कागारौल थाने के बागूपाड़ा के रहने वाले हैं। इनके कब्जे से दो नाजायज तमंचे 315 और 12 बोर, तीन खोखा कारतूस और दो जिंदा कारतूस मिले हैं।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- आगरा के फतेहाबाद में 1.10 लाख की लूट की सूचना निकली फर्जी: बैंक जांच में खुला राज, पुलिस को गुमराह करने वाला युवक बेनकाब - September 16, 2026
- लखनऊ में मोबाइल किश्त न चुकाने पर रिकवरी एजेंटों ने मजदूर को चार दिन तक बंधक बनाकर निकाला खून, गोमती में फेंकने की धमकी - September 15, 2026
- आगरा में NEET पास छात्र निकला ट्रेनों का शातिर चोर: गर्लफ्रेंड के कैंसर के इलाज और ऐशो-आराम के लिए खड़ा किया चोरी का नेटवर्क, 25 लाख के जेवर बरामद - September 15, 2026