आगरा: मिर्ची गैंग के सदस्यों ने एक दुकानदार को अपना निशाना बनाया। दुकान पर पहुँचे मिर्ची गैंग के शातिर बदमाशों ने ख़रीददारी के बहाने दुकानदार की आँखो में लाल मिर्ची झोंकी और गले की सोने की जंजीर तोड़कर फरार हो गए। मिर्ची गैंग की यह करतूत सीसीटीवी में कैद हो गयी है। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी और शिकायत दर्ज कराई।
पूरी घटना थाना जगदीशपुरा के सेक्टर 4 चौकी क्षेत्र की है। सेक्टर 7 में पीड़ित कालीचरण वर्मा की दुकान है। सुबह दुकान खोलने के दौरान बाइक पर कुछ लोग पहुँचे। दो युवक दुकान पर पहुँचे और सामान खरीदने के लिए कहने लगे। दुकानदार सामान सेट कर रहा था। इसी बीच एक युवक ने लाल मिर्च आंखों में फेंक कर मार दी तो दूसरे युवक ने दुकानदार के गले से सोने की जंजीर तोड़ी और फरार हो गए।
आँखों में लाल मिर्च गिरने के बाद भी दुकानदार ने मिर्ची गैंग के सदस्यों को पकड़ने का प्रयास किया। पकड़े जाने पर बदमाशों ने तमंचे की बट से कालीचरण के सिर पर प्रहार कर दिया जिससें वह घायल हो गया। पीड़ित ने थाना पुलिस से शिकायत की है और सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराए है। फिलहाल पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से मिर्ची गैंग के सदस्यों को पकड़ने में जुट गई है।
- भाजपा में कुछ ‘पहिये’ खुद को समझने लगे हैं स्टीयरिंग…सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए सहयोगी दलों पर कसा तंज - September 29, 2026
- महाराजा अग्रसेन जयंती: आगरा के बल्केश्वर में सजेगा विशाल एकता महायज्ञ, 1100 अग्रवंशी परिवार होंगे एक सूत्र में एकजुट - September 29, 2026
- यूपी में पूरी तरह प्रतिबंधित हुए हुक्का बार, इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य सचिव और DGP को भेजा आदेश - September 29, 2026