पेरिस । भारतीय हॉकी टीम पेरिस ओलंपिक 2024 में पुरुष हॉकी स्पर्धा के समीफाइनल में पहुंच गई है। रविवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मैच में भारतीय टीम ने ग्रेट ब्रिटेन को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हरा दिया। चार क्वार्टर के खेल के बाद दोनों ही टीमों का स्कोर 1-1 की बराबरी पर रहा। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया, जिसमें भारतीय टीम ने 4-2 से ग्रेट ब्रिटेन को हरा दिया। इस तरह भारतीय पुरुष हॉकी टीम लगातार दूसरी बार ओलंपिक के सेमीफाइनल में जगह बनाई है।
भारतीय टीम ने इस तरह पदक के लिए एक और कदम बढ़ा दिया है। अगर भारत सेमीफाइनल में जीत हासिल करने में सफल रहा तो कम से कम रजत पदक पक्का कर लेगा।
मैच में दोनों ही टीमों की ओर से जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। पहले क्वार्टर में दोनों टीमों को पेनाल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन कोई इसे गोल में नहीं बदल सका। पहले क्वार्टर में कोई गोल नहीं हुआ। दूसरे क्वार्टर में भारतीय टीम के अमित रोहिदास को रेड कार्ड मिला।
रोहिदास की हॉकी स्टिक ग्रेट ब्रिटेन के एक खिलाड़ी के सिर में लग गई और इस कारण रोहिदास को रेड कार्ड मिला और उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। इस तरह मैदान पर भारत के 10 खिलाड़ी बचे, लेकिन भारतीय टीम का हौसला इससे कम नहीं हुआ। टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही भारतीय टीम को 22वें मिनट में गोल कर 1-0 की बढ़त दिला दी।
हालांकि इसके बाद ब्रिटेन के ली मॉर्टन ने 27वें मिनट में गोल कर स्कोर 1-1 के बराबर दिया। हॉफ टाइम के बाद दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर रहीं। इसके बाद भारत और ग्रेट ब्रिटेन के बीच तीसरे और चौथे क्वार्टर तक स्कोर 1-1 की बराबरी पर रहा।
दोनों टीमों ने इस दौरान किए अटैक किए, लेकिन गोल प्राप्त नहीं कर सके। इस तरह चार क्वार्टर के खेल के बाद दोनों ही टीमों का स्कोर 1-1 की बराबरी पर रहा। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट में भारतीय टीम ने 4-2 से ग्रेट ब्रिटेन को मात देकर सेमीफाइनल में जगह बना ली।
- मैया मायावती जी को…बसपा सुप्रीमो को मां दुर्गा के 10 हाथों वाले स्वरूप में दिखाने वाला पोस्टर चर्चा में - October 27, 2026
- शायरी और सुरों का अलौकिक संगम: जावेद अख्तर और मोहम्मद वकील लेकर आए नई रूहानी ग़ज़ल ‘बाज़ाहिर क्या है’ - October 27, 2026
- नितेश तिवारी की ‘रामायण’ के लिए यश का बड़ा मास्टरस्ट्रोक: कर्नाटक में फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन की कमान संभालेंगी ‘मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस’ - October 27, 2026