आगरा। शहर में अपराध पर नकेल कसने के प्रयास में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। देर रात हुई दो अलग-अलग मुठभेड़ों में पुलिस ने तीन बदमाशों को गोली लगने के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। दोनों घटनाओं में बदमाशों ने पुलिस पर जानलेवा हमला किया, जिसके जवाब में पुलिस ने साहसिक कार्रवाई करते हुए उन्हें पकड़ लिया।
पहली मुठभेड़ः पथौली-बिचपुरी लिंक रोड पर दो घायल, एक फरार
एसीपी मयंक तिवारी ने बताया कि थाना जगदीशपुरा क्षेत्र में पथौली-बिचपुरी लिंक रोड पर चेकिंग के दौरान संदिग्धों को रोकने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से बदमाश राहुल और दिलीप घायल हो गए। दोनों को मौके पर ही दबोच लिया गया, जबकि उनका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक बाइक, दो अवैध तमंचे, दो खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस और एक नाल में फंसा कारतूस बरामद किया है।
दूसरी मुठभेड़ः गौ तस्करी में संलिप्त इमरान पकड़ा गया
दूसरी मुठभेड़ सुबह थाना रकाबगंज क्षेत्र में बालूगंज नई बस्ती मोड़ पर हुई, जहां पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान स्कूटी सवार दो संदिग्धों ने रुकने की बजाय फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने एक बदमाश इमरान कुरैशी को घायल कर दबोच लिया, जबकि उसका साथी समीर उर्फ सनी भाग निकला।
इमरान के पास से एक तमंचा, खोखा, जिंदा कारतूस और एक बोरे में रखा प्रतिबंधित गाय का मांस बरामद हुआ है। पुलिस फरार साथी की तलाश में जुटी है।
- मथुरा में दिल्ली-आगरा हाईवे पर भीषण हादसा: खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार स्विफ्ट कार, 2 बच्चों व 2 महिलाओं की मौत; कई घायल - November 23, 2026
- SP-कांग्रेस गठबंधन पर बीजेपी का तीखा तंज: आरपी सिंह बोले— ‘देखना होगा अखिलेश कांग्रेस के कटोरे में कितनी सीटें डालते हैं’ - November 23, 2026
- आगरा के ताजमहल के पूर्वी गेट पर पर्यटकों और CISF जवानों के बीच मारपीट, हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल - November 23, 2026