आगरा –1 यू पी बटालियन नेशनल कैडेट कोर (NCC) द्वारा आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण कैंप (CATC-03) के दूसरे दिन आज कैडेट्स ने अग्नि शमन के विभिन्न तरीकों के बारे में जाना।
फायर स्टेशन किरावली से आए FSSO महेंद्र प्रसाद वाजपेई ने कैडेट्स को विभिन्न प्रकार की अग्नि तथा उसे बुझाने के बारे में समझाया तथा रामनिवास यादव तथा चंद्र प्रकाश यादव ने प्रायोगिक रूप से अग्निशमन यंत्र का प्रयोग तथा घरेलू सिलेंडर में लगी आज को बुझऻने का प्रदर्शन किया ।
कैप्टन दिनेश लाल, कैप्टन पवन कुमार परमार ,लेफ्टिनेंट आशुतोष दुबे, चीफ ऑफिसर रामेंद्र शर्मा, फर्स्ट अफसर विकास मिश्रा ने कैडिट्स को निर्देशित किया, तथा सूबेदार मेजर निर्मल सिंह की देखरेख में सूबेदार बृजपाल सिंह, सूबेदार ओम बहादुर ठाकुर, नायब सूबेदार विक्रमजीत तथा सी एच एम मोइनऊद्दीन कैडेट्स को सैन्य प्रशिक्षण दिया ।
रिपोर्टर- पुष्पेंद्र गोस्वामी
- शायरी और सुरों का अलौकिक संगम: जावेद अख्तर और मोहम्मद वकील लेकर आए नई रूहानी ग़ज़ल ‘बाज़ाहिर क्या है’ - October 27, 2026
- नितेश तिवारी की ‘रामायण’ के लिए यश का बड़ा मास्टरस्ट्रोक: कर्नाटक में फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन की कमान संभालेंगी ‘मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस’ - October 27, 2026
- यशराज फिल्म्स की नई फिल्म ‘बेपरवाह’ का ऐलान: अहान पांडे और शरवरी की फ्रेश जोड़ी बड़े पर्दे पर मचाएगी धमाल - October 27, 2026