आगरा: गुरमत कैंप और दस्तार सजाने की प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को पुरस्कार व प्रसंशा -पत्र वितरण समारोह संपन्न, 20मई 2025 से गुरुद्वारा दशमेश दरबार, शहीद नगर विभव नगर, आगरा में आयोजित गुरमत कैंप और दस्तार सजाने की प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को आज एक भव्य पुरस्कार वितरण समारोह मे पुरस्कार वितरित किए गए । इस विशेष अवसर पर बड़ी संख्या में संगत एवं बच्चों ने भाग लिया।
गुरमत कैम्प में गुरु घर के शिक्षको हरपाल सिंह, आज्ञा सिंह, सरबजीत कौर, कुलबीर कौर भसीन, हरचरन सिंह ने रोज गुरमत कैम्प में प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी बच्चों को स्मृति चिन्ह और पुरस्कार प्रदान किए ।
बच्चों की दस्तार सजाने की कला, आत्मविश्वास और गुरसिख परंपरा के प्रति समर्पण को खूब सराहा गया।पुरस्कार वितरण के उपरांत सभी बच्चों को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष अरदास कराई गई और उन्हें गुरुघर से विशेष आशीर्वाद प्राप्त हुआ।
यह आयोजन न केवल बच्चों को सिख इतिहास और मर्यादा से जोड़ने का माध्यम बना, बल्कि उनमें आत्मबल, अनुशासन और सेवा भावना भी विकसित हुई। भाई हरजिंदर सिंह ने अमृतमई कीर्तन गायन किया ।
गुरुद्वारा प्रबंध समिति और सेवादारों ने इस सफल आयोजन के लिए समस्त संगत का धन्यवाद किया और आगे भी ऐसे गुरमत प्रेरित कार्यक्रमों को निरंतर आयोजित करने की बात कही
मुख्य रूप से प्रधान हरपाल सिंह श्याम भोजवानी मलकीत सिंह सुरेंद्र सिंह लवली गुरिंदर सिंह ओबेरॉय
इन्दरजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह लाडी, देवेंदर सिंह जुल्का, हरजिंदर सिंह, हरजीत सिंह, जसविंदर कौर, शरनजीत कौर, हरविंद्र कौर जुल्का, सिमरन कौर आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्टर- पुष्पेंद्र गोस्वामी
- शायरी और सुरों का अलौकिक संगम: जावेद अख्तर और मोहम्मद वकील लेकर आए नई रूहानी ग़ज़ल ‘बाज़ाहिर क्या है’ - October 27, 2026
- नितेश तिवारी की ‘रामायण’ के लिए यश का बड़ा मास्टरस्ट्रोक: कर्नाटक में फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन की कमान संभालेंगी ‘मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस’ - October 27, 2026
- यशराज फिल्म्स की नई फिल्म ‘बेपरवाह’ का ऐलान: अहान पांडे और शरवरी की फ्रेश जोड़ी बड़े पर्दे पर मचाएगी धमाल - October 27, 2026