आगरा: देवोत्थान एकादशी के साथ ही सहालग शुरू होने पर इस बार पुलिस की निगाहें शादियों में चोरी करने वालों पर भी रहेंगी। घराती और बराती बनकर पुलिसकर्मी समारोह में शामिल होकर बैग चोर गैंग पर नजर रखेंगे। सहालग में शहर से देहात तक शादियां होंगी।
समारोह स्थल पर बराती और घराती बनकर चोर भी फायदा उठा सकते हैं। इसको देखते हुए पुलिस ने अपनी तैयारी कर ली है। डीसीपी सिटी सूरज राय ने मीडिया को बताया कि थाना पुलिस को निर्देशित कर दिया गया है।
पूर्व में मध्य प्रदेश का सांसी गैंग मैरिज होम और होटलों में वारदात कर चुका है। इसको देखते हुए जहां भी चोरी की आशंका होगी, वहां पुलिसकर्मी रिश्तेदार बनकर शादी समारोह में मौजूद रहेंगे। गिरोह को पकड़ा जाएगा। इसके साथ ही यातायात पुलिस के भी अलग से इंतजाम हैं। एमजी रोड- 1 और 2 के साथ फतेहाबाद मार्ग पर ड्यूटी लगाई गई है।
- हर बच्चे की थाली में सुरक्षित भोजन: पोषण, स्वच्छता और गुणवत्ता का संकल्प - September 30, 2026
- संत प्रेमानंद महाराज के साधक की मौत की गुत्थी उलझी: FSL जांच के लिए भेजे गए ब्लड सैंपल, पुलिस हर एंगल से कर रही पड़ताल - September 30, 2026
- ‘इस्तीफा दें या न दें, हमारा आंदोलन जारी रहेगा’—CEC विवाद को लेकर आक्रामक तेवर में नजर आए राहुल गांधी - September 30, 2026