आगरा:- मकान हड़पने की नीयत से पड़ोसी ने अपने परिजनों के साथ मिलकर घर मे घुसकर हमला बोल दिया। मारपीट के दौरान महिला के पति के गले पर पैर रखकर जान लेने की कोशिश की गई। बीच बचाव करने आए बेटों का सिर पकड़ कर दीवार में मारकर घायल कर दिया गया। महिला और उसकी बेटी को बुरी नियत से दबोच कर कपड़े तक फाड़ दिए गए। खुद को वकील बताते हुए और पुलिस को जेब मे रखने की बात कहकर परिवार को मकान खाली करके जाने की धमकी दी गई। मामले में पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ थाने पहुँच कर प्रार्थना पत्र दिया है।
थाना एत्माद्दौला के पेच गली मोती बाग यमुना ब्रिज क्षेत्र के रहने वाला परिवार सोमवार रात को अपने घर पर मौजूद था। उनके पड़ोस में रहने वाले कालू पुत्र स्व: मोहन लाल, सुरेन्द्रकुमार, टोनी, उसकी पत्नी और माँ रात्रि 9 से 10 बजे के लगभग एक राय होकर घर मे घुस आए और उनके पति उदल सिंह के साथ मारपीट करना शुरू कर दी। महिला के पति उदल सिंह को जमीन पर गिराकर लात और घुसो के मारना शुरू कर दिया। इसी बीच कालू ने उदल के गले पर लात रखकर जान लेने की कोशिश भी की।
महिला और उसके बेटों ने जब देखा तो सभी बचाने के लिए दौड़े तो कालू ने अपना सिर दीवार में मार लिया और कहा कि ‘मैं वकील हूँ तुझे फसाकर ही मानूँगा’। इसके बाद सभी लोगो ने मिलकर महिला और उसकी बेटी को शराब के नशे में बुरी नियत से दबोच लिया और छेड़खानी शुरू कर दी।
खींचातानी में महिला के कपड़े तक फाड़ दिए गए और उसकी बेटी को भी गलत नियत से कई जगह छुआ। परिवार को भद्दी-भद्दी गालियाँ देते हुए मकान आरोपियों के हवाले करके भाग जाने की धमकी दी गई। बात न मानने पर परिवार की महिलाओ और बेटियों की इज्जत पर इसी तरह वार करने और खुद के वकील होने का रौब झाड़ा गया। मंगलवार को सुबह पीड़ित महिला ने सभी आरोपियों के खिलाफ नामजद प्रार्थना पत्र थाने पर दिया है।
थाना एत्माद्दौला प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जाँच दोनों तरफ से की जा रही है।
- प्यार, धोखा और आर्थिक शोषण की दर्दनाक दास्तान: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म? आगरा से ट्रांसफर जीरो एफआईआर पर 40 दिन बाद भी उत्तराखंड पुलिस मौन - November 5, 2026
- आगरा में बाजरे की बोरियों की आड़ में 30 लाख की अवैध शराब जब्त: मलपुरा पुलिस ने राजस्थान चुनाव में खपने जा रही 201 पेटी पकड़ी - November 5, 2026
- आगरा में भीषण सड़क हादसा: ससुराल जा रहे दामाद और सास की दर्दनाक मौत, महुआखेड़ा के पास अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर - November 5, 2026