आगरा। थाना सदर क्षेत्र में रहने वाले अमर नाम के युवक की दबंगई से एक युवती और उसका परिवार सहम में हैं। युवती का आरोप है कि अमर पिछले काफी समय से उसे परेशान कर रहा था। वह रास्ते में रोककर छेड़छाड़ करता था, लगातार अश्लील मैसेज भेजता था और धमकाकर उसके आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिए थे।
परिवार ने जब युवती की शादी तय की, तो अमर ने वही वीडियो उसके मंगेतर को भेज दिए और खुद को युवती का पति बताकर लगातार धमकाने लगा। युवती के मुताबिक, अमर ने मंगेतर को फोन कर कहा—“वह मेरी पत्नी है, अगर शादी की तो उसके चेहरे पर तेजाब डाल दूंगा।”
पीड़िता के पिता ने बताया कि बेटी का विरोध करने पर अमर बौखला गया। कुछ दिन पहले वह अपने रिश्तेदार लक्ष्मीनारायण, रवि और दो महिलाओं के साथ उनके घर जा पहुँचा और मारपीट की। घर में घुसकर पिता की पिटाई की और बेटी से भी बदसलूकी की गई। परिवार इस समय गहरे डर और तनाव में जीवन जी रहा है।
एसीपी इमरान अहमद ने बताया कि अमर और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने पीड़िता और उसके परिवार को सुरक्षा और न्याय का भरोसा दिया है।
- Agra News: ‘संवेदना एक प्रयास’ संस्था ने 330 जरूरतमंद बच्चों को बांटी यूनिफॉर्म व स्टेशनरी, इस्कॉन के सहयोग से शुरू हुआ मिड-डे मील - July 31, 2026
- आगरा में गुरु-शिष्य परंपरा का होगा भव्य अभिनंदन: आर्टिस्ट गिल्ड ऑफ़ यूपी 4 अगस्त को आयोजित करेगा ‘गुरु शिल्पी सम्मान समारोह’ - July 31, 2026
- कोडीन कफ सिरप मामला: आरोपियों ने की जज तक पहुंचने की कोशिश, न्यायमूर्ति कृष्ण पहल ने खुद को सुनवाई से किया अलग - July 31, 2026