आगरा। विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल की माताजी माया देवी खंडेलवाल का शुक्रवार की तड़के तीन बजे निधन हो गया। वह 92 वर्ष की थीं। उनके निधन के बाद नेत्रदान भी कराया गया, जिससे दो लोगों को रोशनी मिल सकेगी। दोपहर में ताजगंज स्थित मोक्षधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। छोटे पुत्र अल्पेश खंडेलवाल ने उन्हें मुखाग्नि दी। उनके निधन के शोक में निवास क्षेत्र भैरों बाजार के व्यावसायिक प्रतिष्ठान बन्द रहे।
शवयात्रा में प्रमुख रूप से प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्या, सांसद राजकुमार चाहर, विधायक धर्मपाल सिंह, जी.एस. धर्मेश, भगवान सिंह कुशवाह, एमएलसी विजय शिवहरे, भाजपा के प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह चौहान, महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता सहित सामाजिक, राजनैतिक व धार्मिक, व्यवसायिक संगठनों के प्रमुख लोगों ने हिस्सा लिया।
उठावनी 15 जून रविवार को सांय 4 से 5 बजे तक वाटर वर्क्स चौराहे के निकट स्थित अग्रवन में होगी।
- इलाहाबाद हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी— हनीट्रैप के चलते खतरे में सभ्य समाज; जबरन वसूली करने वालों पर तत्काल एक्शन के आदेश - April 2, 2026
- इलाहाबाद हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी— हनीट्रैप के चलते खतरे में सभ्य समाज; जबरन वसूली करने वालों पर तत्काल एक्शन के आदेश - April 2, 2026
- स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी प्रयागराज के लाल की जान: युद्ध क्षेत्र से मर्चेंट नेवी सेलर सनी कुमार ने भेजा ‘रेस्क्यू’ का संदेश, बेहाल पत्नी की पीएम मोदी से अपील - April 2, 2026