आगरा। यमुना किनारा हाथी घाट स्थित गुर्जर ट्रांसपोर्ट के आफिस में भीषण आग लगने से क्षेत्र में भगदड़ के हालात हो गए हैं। दमकल आग बुझाने में जुटी हैं। आग के कारण यमुना किनारा रोड पर लंबा जाम लग गया है।
ट्रांसपोर्ट के आफिस में अचानक धूं धूं कर आग की लपटें देख आसपास की ट्रांसपोर्ट कंपनियों में भगदड़ मच गई और यमुना किनारे सड़क पर चल रहे वाहन जहां की तहां थम गए। इसके चलते यमुना किनारे मार्ग पर लगा लंबा जाम लग गया है।
आग लगने की सूचना आनन फ़ानन में फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलते ही कुछ ही देर में आग बुझाने के लिए फ़ायर बिग्रेड की गाड़ियाँ पहुंच गईं हैं। वह आग बुझाने में जुटी हुईं हैं। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल भी पहुंच गया है।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- आगरा के बाह रेलवे स्टेशन के पास सनसनी: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, जयपुर में नौकरी करने निकला था संदीप - March 22, 2026
- Agra News: बरौली अहीर में चैत्र एकादशी पर उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब; यादव समाज की कुलदेवी के दर्शन को जुटेंगे हजारों भक्त - March 22, 2026
- आगरा में गैस सिलेंडर ब्लास्ट का कहर: पूजा के दौरान भड़की भीषण आग, मां-बेटा और भाई बुरी तरह झुलसे - March 22, 2026