Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. पूज्य श्री चंद्रभान जी साबुन वालों सेवा ट्रस्ट के अंतर्गत स्थापित किए जा रहे गर्भ संस्कार एवं मेटरनिटी होम में दस दिवसीय गोपाल सहस्त्रनाम पाठ का आयोजन हो रहा है।
कार्यक्रम में श्री उपनिषद आश्रम, उज्जैन के संस्थापक प्रमुख स्वामी वीतरागानंद सरस्वती जी महाराज पधारे। उन्होंने इस पुण्य स्थल को धन्य किया और अपनी वाणी से उपस्थित श्रद्धालुओं को धर्म लाभ प्रदान किया।
संस्थापक श्री अशोक गोयल ने जानकारी दी कि इस मेटरनिटी होम में गर्भवती मातृशक्ति की डिलीवरी की लागत न्यूनतम रखी जाएगी, जिससे समाज के हर वर्ग को इसका लाभ मिल सके।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजीव अग्रवाल, महामंत्री, श्री क्षेत्र बजाज कमेटी, विवेक गोयल, पुरुषोत्तम राज्य अग्रवाल, श्रीमती बर्फी देवी चैरिटेबल सोसायटी के श्री अनूप अग्रवाल, संजीव जैन, लोकतम राजीव गुप्ता, आगरा व्यापार मंडल एवं कार्यकारिणी सदस्य की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
इस अवसर पर सभी उपस्थितजनों ने गर्भ संस्कार एवं मेटरनिटी होम के चतुर्मुखी विकास का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की व्यवस्था में श्री नरेंद्र कुमार, श्री रमेश सिंह, और श्री अशोक कुमार अग्रवाल एडवोकेट का विशेष योगदान रहा।
- जाम के झाम से परेशान आगरा का रावतपाड़ा बाजार, रेंग रेंग कर आंगे बढ़ रहे पैदल राहगीर - October 31, 2026
- संजय प्लेस में पार्किंग बनी ‘ओपन बार’ की खबर का बड़ा असर: एक्शन में आई आगरा पुलिस, शराबियों पर सख्ती से व्यापारियों में खुशी - October 31, 2026
- ताजनगरी में ‘अमृतम् परिवार’ का भव्य दीपावली उत्सव: गरबा-डांडिया की धुनों पर थिरके कदम, आतिशबाजी से रोशन हुआ आसमान - October 31, 2026