आगरा। शहर के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ताज प्रेस क्लब आगरा के चुनाव में शनिवार को जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। घटिया क्षेत्र स्थित क्लब परिसर में सुबह से ही पत्रकारों की लंबी कतारें मतदान के लिए उमड़ पड़ीं। देर शाम घोषित परिणामों में हिन्दुस्तान समाचार पत्र के वरिष्ठ पत्रकार मनोज मिश्र अध्यक्ष पद पर विजयी घोषित हुए।
अध्यक्ष पद पर कुल 273 मत पड़े, जिनमें मनोज मिश्र को 142 मत मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी देशदीपक तिवारी को 128 मत प्राप्त हुए। मुकाबला कड़ा रहा और अंतिम राउंड तक रोमांच बना रहा।
महासचिव पद पर विवेक जैन ने शानदार जीत दर्ज की, जबकि कोषाध्यक्ष पद पर धीरज शर्मा विजयी रहे।
उपाध्यक्ष पदों पर अजेंद्र सिंह चौहान, सज्जन सागर और आदर्श नंदन गुप्ता ने जीत हासिल की।
सचिव पदों पर आलोक द्विवेदी, पीयूष शर्मा और अनिल राणा निर्वाचित हुए।
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में राजेश दुबे, राजेश शर्मा, शरद शर्मा, मनीष जैन, एसपी सिंह, जगत नारायण शर्मा, वीरेंद्र इमल, अरुण रावत, फरहान खान, जय सिंह वर्मा और शीतल सिंह को चुना गया।
कार्यकारिणी सदस्य पद पर हुआ रोचक मुकाबला
कार्यकारिणी सदस्य पद के चुनाव में एक दिलचस्प मोड़ तब आया जब शीतल सिंह और पंकज जैन के बीच बराबर मत पड़े। स्थिति को देखते हुए चुनाव अधिकारी ने दोनों की सहमति से लॉटरी सिस्टम के माध्यम से फैसला करने का निर्णय लिया। दोनों प्रत्याशियों के नाम की पर्चियां एक बॉक्स में रखी गईं और जिला सूचना अधिकारी ने आंखें बंद कर एक पर्ची निकाली, जिसमें शीतल सिंह का नाम निकला। इसके बाद उन्हें विजयी घोषित किया गया।
पूरे चुनाव की प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारी विनोद कुमार की देखरेख में पारदर्शी ढंग से संपन्न हुई। परिणाम घोषित होते ही विजेताओं और समर्थकों में जश्न का माहौल छा गया। क्लब परिसर में मिठाइयाँ बांटी गईं और एक-दूसरे को जीत की बधाइयाँ दी गईं।
-up18News
- Agra News: हजार में हवलदार और लाख में थाना…वाला स्टंट पड़ा भारी, रील बनाने वाले सपा नेता दामा यादव पर FIR; अब लाइसेंस रद्द करने की तैयारी - February 17, 2026
- Agra News: खाकी से बदतमीजी करने वाला शिबू ठाकुर गिरफ्तार, ‘लाइव वीडियो’ वायरल होने के बाद पुलिस का एक्शन - February 17, 2026
- Agra News: खाकी से बदतमीजी करने वाला शिबू ठाकुर गिरफ्तार, ‘लाइव वीडियो’ वायरल होने के बाद पुलिस का एक्शन - February 17, 2026