लखनऊ से भागे प्रेमी युगल को पुलिस नोएडा से पकड़कर यमुना एक्सप्रेस वे होते हुए वापस ले जा रही थी खंदौली टोल प्लाजा पर पुलिस की कार में ही दोनों को उल्टियां होने लगीं। पुलिस ने तुरंत यहां दिल्ली गेट स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पता चला दोनों ने जहर खाया था। उनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।
लखनऊ के काकोरी थाने में विगत 30 मार्च को गांव करीमाबाद निवासी व्यक्ति ने अपनी 16 वर्षीया बेटी के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। उसने पुलिस को बताया कि बेटी कपड़ों की फिटिंग सही कराने के लिए घर से दोपहर दो बजे निकली थी। शाम तक घर नहीं लौटी तो खोजबीन की। पता चला कि गांव के ही गुड्डू का लड़का शेखर उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया है। घटना से गांव में तनाव था।
काकोरी थाना पुलिस को सर्विलांस से सुराग मिला। थाने में तैनात एक दरोगा, दो अंडर ट्रेनी दरोगा और दो महिला सिपाही प्राइवेट गाड़ी से नोएडा पहुंचे। वहां एक अपार्टमेंट में दबिश दी। एक फ्लैट से किशोरी और आरोपी को पकड़ा गया। दोनों को पुलिस गाड़ी से लखनऊ ले जाया जा रहा था। यमुना एक्सप्रेस वे स्थित खंदौली टोल पर दोनों की हालत बिगड़ गई। वे दोनों पुलिस कार में ही उल्टियां करने लगे। दबिश में गई टीम ने घटना की जानकारी अधिकारियों को दी।
लखनऊ से पुलिस अधिकारियों ने आगरा के अधिकारियों को बताया। इस पर किशोरी और आरोपी युवक को आगरा में भर्ती कराने का निर्णय लिया गया। लखनऊ पुलिस दोनों को हरीपर्वत थाना क्षेत्र के दिल्ली गेट स्थित एक निजी अस्पताल लेकर आई। डॉक्टरों ने बताया कि दोनों ने विषाक्त पदार्थ खाया है। इलाज के बाद दोनों की हालत खतरे से बाहर है। सूचना पर किशोरी के परिजन आगरा आ गए।
निजी अस्पताल में जानकारी करने पहुंचीं एत्मादपुर एसीपी सुकन्या शर्मा का कहना है कि किशोरी और अपहरण के आरोपी को लखनऊ पुलिस इलाज के लिए पहले खंदौली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आई। वहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को दिल्ली गेट स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत खतरे से बाहर है।
- आगरा के जगदीशपुरा में दुकान और प्लॉट खाली कराने को लेकर विवाद: भाजयुमो नेता समेत 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज - September 26, 2026
- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में ईसीआई की अहम बैठक: फॉर्म-6 और एसआईआर विवाद पर आयोग का बड़ा स्पष्टीकरण, कई कड़े प्रशासनिक फैसले - September 26, 2026
- वृंदावन के राधा केली कुंज आश्रम में प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध हालात में मौत: चौथी मंजिल से गिरने से गई जान, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल - September 26, 2026