आगरा: मलपुरा थाना क्षेत्र के लालउ गांव में उस समय अफरा तफरी मच गई जब खेत पर काम कर रहे एक मजदूर को अचानक से गोली लग गई। गोली मजदूर के पैर में लगी थी। यह दृश्य देखकर खेत में काम कर रहे अन्य मजदूरों में भगदड़ मच गई। इस घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। वहीं घायल के परिजन घायल अवस्था में ही युवक को मलपुरा थाने लेकर भेज, उन्होंने शिकायत दर्ज कराई और उसके बाद पुलिस ने उन्हें मेडिकल और इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया लेकिन यहां भी उनका मेडिकल लगभग 2 घंटे बाद हुआ जिससे पीड़ित परिवार में आक्रोश देखने को मिला।
पूरा मामला मलपुरा थाना क्षेत्र के लालउ गांव का है। जानकारी के मुताबिक मजदूर सौदान सिंह अपनी पत्नी के साथ मजदूरी पर खेत पर काम कर रहा था। उसके साथ अन्य मजदूर भी खेत में लगे हुए थे, तभी अचानक से सौदान सिंह की पर में गोली लगी और पर से खून का फव्वारा फूट गया। यह देखकर वह मौजूद मजदूरों में भगदड़ मच गई और चीख पुकार मच गई। पीड़ित परिवार तुरंत घायल अवस्था में सौदान सिंह को पुलिस थाने लेकर भागे और वहां शिकायत दर्ज करने के बाद उसे इलाज और मेडिकल के लिए जिला अस्पताल ले आए।
जिला अस्पताल में लगभग 2 घंटे बाद घायल का मेडिकल हुआ और फिर उसके बाद घायल युवक को बेहतर उपचार के लिए एसएन के लिए रेफर कर दिया। मेडिकल में हुई देरी को लेकर परिवार में आक्रोश देखने को मिला क्योंकि सौदान सिंह के पैर में गोली लगी हुई थी। पीड़ित परिवार लगातार चिकित्सक से मेडिकल करने की बात कह रहा था लेकिन वहां मौजूद लोग डॉक्टर के आने की बात कहने लगे।
फिलहाल पीड़ित परिवार ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मलपुरा थाने में गोली मारने से संबंध शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित के परिजनों का कहना है कि वहां मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि जिन लोगों ने सौदान सिंह की गोली मारी है वह अक्सर नील गायों का शिकार करने आते हैं। उन्हीं की गोली से सौदान सिंह घायल हुआ है।
- दिल्ली पुलिस के ‘पीस बॉन्ड’ नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा: CEC के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच तत्काल सुनवाई की मांग - October 19, 2026
- CJP के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने Meta को दिया कंटेंट रिकमेंडेशन सिस्टम और एल्गोरिदम ठीक करने का निर्देश - October 19, 2026
- आगरा श्रीरामलीला महोत्सव: “रणभूमि में मेघनाद का अंत; लक्ष्मण के प्रहार से धड़ाम गिरा रावण का पुत्र, गूंज उठे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष” - October 19, 2026