आगरा : फतेहपुरसीकरी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार के खिलाफ थाना पिनाहट में आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज हुआ है। उन पर बिना अनुमति रैली निकालने, नगर पंचायत की जेसीबी से फूल बरसाने का आरोप है। मुकदमा सहायक आयुक्त राज्य कर की सूचना पर फ्लाइंग स्क्वायड सदस्य ने शिकायत दर्ज कराई।
कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार की रैली में नगर पंचायत पिनाहट की सरकारी जेसीबी से फूल बरसाए जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ था
सहायक आयुक्त राज्य कर सतीश कुमार ने इसकी सूचना एफएसटी के सदस्य ज्ञानेंद्र कुमार को दी। उन्होंने जांच की। मुकदमे में उन्होंने लिखाया कि कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार की रैली में बिना अनुमति के पडुआपुरा में जेसीबी से फूल बरसाए गए। बिना अनुमति के ही चुनाव प्रचार किया गया है। रैली के रूप में पिनाहट में रोड शो किया।
पिनाहट थाने के प्रभारी पवन कुमार सैनी ने बताया कि कांग्रेस प्रत्याशी सिकरवार के खिलाफ शुक्रवार को आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा लिखा गया, जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने मीडिया में वायरल हो रहीं इन खबरों को गलत बताया कि पुलिस ने रैली में शामिल 30 गाड़ियों और नगर पंचायत की जेसीबी को भी सीज किया है। सैनी ने कहा कि अभी तक वाहनों को सीज करने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
- दिल्ली पुलिस के ‘पीस बॉन्ड’ नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा: CEC के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच तत्काल सुनवाई की मांग - October 19, 2026
- CJP के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने Meta को दिया कंटेंट रिकमेंडेशन सिस्टम और एल्गोरिदम ठीक करने का निर्देश - October 19, 2026
- आगरा श्रीरामलीला महोत्सव: “रणभूमि में मेघनाद का अंत; लक्ष्मण के प्रहार से धड़ाम गिरा रावण का पुत्र, गूंज उठे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष” - October 19, 2026