आगरा कैंट पुलिस ने कनाडा की महिला पर्यटक के चेहरे पर खुशी लौटाई। कैंट पुलिस ने विदेशी महिला पर्यटक का पर्स ढूढ़कर उसे वापस किया। पर्स वापस मिलने पर कनाडाई पर्यटक काफी उत्साहित नजर आई क्योंकि पर्स में उसकी बेटी का वीजा भी था। कनाडाई पर्यटक ने पुलिस का धन्यवाद दिया और भूरी भूरी प्रशंसा की।
जानकारी के मुताबिक कनाडा की महिला पर्यटक अपनी बेटी के साथ आगरा ताजमहल भ्रमण के लिए आई थी। ऑटो से सफर करने के दौरान उसका पर्स ऑटो में छूट गया। पर्स में बेटी का वीजा, पासपोर्ट, टैब और अन्य महत्वपूर्ण सामान मौजूद था लेकिन महिला पर्यटक बच्ची के पासपोर्ट के लिए परेशान थी जो पर्स में था। इस संबंध में महिला पर्यटक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। लगभग एक हफ्ते की कड़ी मेहनत के बाद आगरा कैंट पुलिस ने विदेशी महिला का पर्स बरामद किया।
पुलिस ने महिला पर्यटक को इसकी सूचना दी। ऑटो में छूट गया पर्स वापस पाकर महिला पर्यटक काफी उत्साहित नजर आई। पुलिस ने महिला पर्यटक को पर्स का सामान चेक करने को कहा तो पर्स में सारा सामान निकला। बेटी का वीजा पाकर महिला पर्यटक का खुशी का ठिकाना नहीं रहा। महिला पर्यटक ने पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित किया।
- सहारनपुर में बड़ा सड़क हादसा: शाकंभरी देवी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली को कंटेनर ने मारी टक्कर, 4 की मौत 12 घायल - October 10, 2026
- CJP के दिल्ली प्रदर्शन पर गरमाई सियासत: अखिलेश बोले- ‘आंदोलनकारियों को रोका तो देश में हर जगह बन जाएगा जंतर-मंतर’ - October 10, 2026
- यूपीआई पर प्रस्तावित MDR शुल्क के विरोध में आगरा के व्यापारी, जिलामुख्यालय में डीएम को सौंपा ज्ञापन - October 10, 2026