आगरा। राष्ट्रीय एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार, जनपद न्यायाधीश श्री संजय कुमार मलिक के मार्गदर्शन में आगरा में ‘राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 2.0’ का सफल संचालन शुरू हो गया है। बुधवार को आयोजित समीक्षा बैठक में जनपद न्यायाधीश ने समस्त न्यायिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अधिक से अधिक उपयुक्त मामलों को मध्यस्थता (Mediation) के लिए भेजें।
सुलह वार्ता से समाधान की अपील
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती विनीता सिंह प्रथम ने बताया कि पिछले वर्ष इस अभियान को मिली अपार सफलता के बाद अब इसका दूसरा चरण शुरू किया गया है। उन्होंने प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से आम जनता से अपील की है कि वे अपने लंबे समय से लंबित मामलों को आपसी सुलह वार्ता के माध्यम से निस्तारित कराएं। इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि आपसी कटुता भी समाप्त होगी।
जेल का निरीक्षण और जागरूकता शिविर
न्यायिक सक्रियता के तहत आज जिला कारागार की महिला बैरक में एक विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन भी किया गया। इसमें महिला बंदियों को उनके विधिक अधिकारों, निःशुल्क कानूनी सहायता और जेल लोक अदालत के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
इसके साथ ही, जनपद न्यायाधीश के निर्देश पर पुरुष बैरकों का भी निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने बंदियों से जातिगत भेदभाव या अन्य समस्याओं के बारे में पूछताछ की। हालांकि कोई समस्या सामने नहीं आई, फिर भी कारापाल को जेल परिसर में स्वच्छता बनाए रखने और किसी भी प्रकार के भेदभाव को रोकने के कड़े निर्देश दिए गए।
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026
- इलाहाबाद हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी— हनीट्रैप के चलते खतरे में सभ्य समाज; जबरन वसूली करने वालों पर तत्काल एक्शन के आदेश - April 2, 2026