आगरा: हरियाली तीज पर केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल के नृत्य का वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि मंत्री ‘जीजा तू काला…’ गाने पर डांस में पत्नी का साथ दे रहे हैं। इस दौरान ग्रुप की महिलाओं ने भी उनका साथ दिया। यह वीडियो शुक्रवार को सामने आया। अब यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है
स्पर्श चैरिटी क्लब की ओर से हरियाली तीज पर महिलाओं के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें मंत्री बघेल अपनी पत्नी मधु बघेल के साथ पहुंचे थे। क्लब की महिला सदस्य पहले से वहां पर मौजूद थीं।
इस दौरान महिलाओं के लिए एक के बाद एक कई प्रोग्राम आयोजित किए गए। डांसिंग प्रोग्राम भी था। जिसमें मंत्री ने पत्नी के साथ डांस किया। इस दौरान महिलाऐं उन्हें कैमरे के सामने ले गईं। मंत्री ने पहले तो महिलाओं को मना किया। मगर, वे जिद करने लगीं। इसके बाद मंत्री ने ताली बजाकर महिलाओं की हौसला अफजाई की। फिर पत्नी के संग वे भी उनके साथ कदम ताल करने लगे। वहां मौजूद क्लब की अन्य मेम्बर्स डांस का वीडियो भी बनाया। थोड़ी देर बाद मंत्री वापस अपनी कुर्सी पर बैठ गए।
- कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में भीषण भगदड़; 17 श्रद्धालुओं की मौत और 40 से अधिक घायल, पीएम मोदी ने जताया गहरा दुख - October 17, 2026
- Agra News: शराब पीने का विरोध करने पर पति ने की पत्नी की निर्मम हत्या; बेरहमी से पीटने के बाद रस्सी से घोंटा गला, आरोपी फरार - October 17, 2026
- आगरा में ताजमहल के पूर्वी गेट क्षेत्र के पास मारपीट: येलो जोन में पाठक प्रेस बैरियर के पास भिड़े लोग, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल - October 17, 2026