आगरा: थाना कमला नगर स्थित लाल मस्जिद बल्केश्वर निवासी युवक की विगत दिवस लाश मिलने से आक्रोशित परिवारजनों और क्षेत्रीय लोगों ने मंगलवार की शाम वाटर वर्क्स चौराहे पर शव रखकर रास्ता जाम कर दिया। परिजनों का आरोप था कि युवक की हत्या की गई है। करीब 45 मिनट तक रोड जाम रहा। पुलिस ने परिजनों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। चार दिन से लापता इस युवक का शव ईदगाह रेलवे लाइन पर मिला था।
बल्केश्वर निवासी 20 वर्षीय शिवम एक फैक्ट्री में काम करता था। मां ज्ञानवती ने बताया शिवम एक युवती से प्यार करता था। युवती का रिश्ता एक सप्ताह पहले कहीं दूसरी जगह तय हो गया। युवती ने उससे बात करना बंद कर दिया। युवती के परिजन शिवम को धमकी दे रहे थे। वह 29 दिसंबर को 200 रुपये लेकर घर से निकला था।
इसके बाद नहीं लौटा तो उन्होंने युवती के परिजनों से पूछताछ की। परिजन उन्हें गुमराह करते रहे। कभी कहते कि उसे थाने पर देखा है, कभी बताते कि कमला नगर श्रीराम चौक पर शिवम को देखा था। पता नहीं चलने पर कमला नगर थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी थी। परिजन उसे तलाश रहे थे
इसी दौरान पुलिस को 29 दिसंबर की रात ईदगाह रेलवे स्टेशन आउटर पर अज्ञात युवक का शव मिलने का पता चला। मंगलवार को परिजनों ने पोस्टमार्टम गृह पहुंचकर परिजनों ने शव की पहचान शिवम के रूप में की।
शिवम की षडयंत्र के तहत हत्या करने का आरोप लगा परिजनों ने मंगलवार शाम पोस्टमार्टम के बाद शव को वाटरवर्क्स चौराहे पर रखकर जाम लगा दिया। इससे चौराहे पर जाम लग गया। वाहनों की लंबी-लंबी कतार लग गई। सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। प्रभारी निरीक्षक कमला नगर आनंद वीर सिंह ने बताया परिजनों की तहरीर की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
- दिल्ली में करोड़ों के सोने की ठगी: आगरा में आधी रात को दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी रेड, तीन आरोपी हिरासत में लेकर रवाना - October 29, 2026
- पश्चिम एशिया संघर्ष में 22 भारतीयों की मौत: विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की, मृतकों में 14 नाविक भी शामिल - October 29, 2026
- डिजिटल अरेस्ट और साइबर ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: बैंक की लापरवाही पर पीड़ितों को मुआवजा देने और जवाबदेही तय करने का निर्देश - October 29, 2026