आगरा। जैन मिलन सिद्धार्थ द्वारा आवास विकास कॊलोनी के सेक्टर सात स्थित श्री शान्तिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर में आयोजित के गए निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर में 300 निर्धन व असहाय मरीजों का परीक्षण किया गया।
इनमें से 50 मरीजों का मोतियाबिंद के ऒपरेशन के लिए चयन किया गया। प्रातः 9:30 बजे से शुरू हुए शिविर में डॉ. ईशान यादव और उनकी टीम ने मरीजों का परीक्षण किया। शिविर में जिन 300 से मरीजों का नेत्र परीक्षण किया गया, उनमें से 100 से अधिक को चश्मों का नम्बर दिया गया जबकि 50 मरीजों को मोतियाबिन्द के ऑपरेशन हेतु चयनित किया गया।
इनके ऑपरेशन मरीजों की सुविधा के अनुसार निर्धारित तिथि को डॊ. ईशान यादव के अस्पताल सेक्टर 6 में किया जायेगा। शिविर में सांसद नवीन जैन भी पहुंचे। अनिल आदर्श जैन, सुरेश चन्द जैन आरसीएम, अरुण कुमार जैन, विजय जैन निमोरब, अतुल कुमार जैन, पारस जैन, सतीश जैन, नितिन जैन, हुकुम जैन, राकेश कुमार जैन, दिलीप जैन, मीडिया प्रभारी राहुल जैन आदि मौजूद रहे।
- राजनीतिक बदले की भावना से पिछले 13 सालों से पड़े हैं पीछे: 10 साल की सजा सुनाए जाने के बाद तरुण तेजपाल का बयान, सुप्रीम कोर्ट जाने का किया ऐलान - August 6, 2026
- तरुण तेजपाल रेप केस में दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट का फैसला पलटा, सजा पर अलग से होगी सुनवाई - August 6, 2026
- आगरा में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई: ‘पैसा लो’ फाइनेंस कंपनी के पांच ठिकानों पर सर्वे, 30 से अधिक अधिकारियों की टीमें वित्तीय दस्तावेजों की जांच में जुटी - August 6, 2026