आगरा:- थाना ट्रांसयमुना क्षेत्र के मोहन नगर में सेवानिवृत्त दरोगा का बेटा 3 दिन से पत्नी को घर में कैद कर कहीं चला जाता था। वह कमरे में ताला बंद कर देता था। मुख्य दरवाजे पर सेंट्रल लॉक लगाता था। आरोप है कि ससुराली भी साथ दे रहे थे। बुधवार को मायके वालों की शिकायत पर पुलिस पहुंची। ताला तोड़कर विवाहिता को निकाला। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
नगला गंगा, अवागढ़, एटा निवासी नीरज देवी की शादी 6 मई 2011 को मोहन नगर निवासी आशीष से हुई थी। नीरज देवी के परिजन ने बताया कि बेटी के ससुर सत्यपाल सिंह सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर हैं। आरोप लगाया पति, सास-ससुर और देवर आए दिन मारपीट करते हैं। एक बार गला दबाने तो दूसरी बार आंख फोड़ने की कोशिश की थी। आंख में गंभीर चोट आई थी।
नीरज देवी ने बुधवार को मायके वालों को फोन किया। सूचना पर पीआरवी पहुंची। मंडी समिति चौकी प्रभारी भी पहुंचे। एसीपी छत्ता हेमंत कुमार ने बताया कि महिला के कोई संतान नहीं है। ससुराल में उत्पीड़न किया जा रहा था। हथौड़े से दरवाजे का ताला तोड़ा गया, इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई। महिला की तहरीर पर केस दर्ज किया जा रहा है।
फूट-फूटकर रोने लगी विवाहिता
एटा से नीरज देवी के परिवार के लोग बड़ी संख्या में आए थे। उन्होंने बेटी को निकालने का प्रयास किया। यह देखकर मोहल्ले के लोग भी जुट गए। 3 घंटे बाद नीरज देवी को घर से बाहर निकाला जा सका। बाहर आते ही बुआ सहित परिवार की अन्य महिलाओं को देखकर वह फूट-फूटकर रोने लगी। बताया कि पति 3 दिन से रोजाना उसे बंधक बनाकर चला जाता है। उसे भूखा-प्यासा भी रख रहे थे। मामले में पुलिस जांच कर रही है।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- श्री हनुमत जयंती महोत्सव: आगरा में दिखेगा उज्जैन सा नजारा, बाबा महाकाल की पालकी और 551 किलो फलों के डोले संग निकलेगी शोभायात्रा - March 30, 2026
- आगरा में ‘डिजिटल अरेस्ट’ का खौफ: रिटायर्ड शिक्षक से ₹25 लाख की ठगी, ठगों ने दी आतंकियों से संबंध की धमकी - March 30, 2026
- मुगलों से किला फतह करने वाले वीरों को कब मिलेगा सम्मान? आगरा में प्रतिमा स्थापना के लिए जाट महासभा ने प्रभारी मंत्री को सौंपा ज्ञापन - March 30, 2026