आगरा। प्रयागराज माघ मेले में संत स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज के साथ हुई कथित अभद्रता के विरोध में समाजवादी पार्टी महानगर आगरा ने जिला मुख्यालय पर बुधवार को जनाक्रोश प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास ने किया।
सपा नेताओं का आरोप है कि प्रशासनिक संरक्षण में संत के साथ अपमानजनक व्यवहार हुआ, जिसे लेकर पार्टी ने लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान शब्बीर अब्बास ने कहा कि समाजवादी पार्टी सिर्फ एक राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि अन्याय और दमन के खिलाफ संघर्ष करने वाला आंदोलन है।
उन्होंने कहा कि किसी भी धर्म, किसी भी संत या किसी नागरिक के साथ अन्याय होगा तो समाजवादी पार्टी चट्टान की तरह साथ खड़ी मिलेगी। शब्बीर अब्बास ने कहा कि संतों का अपमान देश की सांस्कृतिक आत्मा पर हमला है और इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
प्रदर्शन के बाद शब्बीर अब्बास ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। ज्ञापन में प्रयागराज की घटना की उच्चस्तरीय व निष्पक्ष जांच की जाए। दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों पर कठोर कार्रवाई की जाए औऱ भविष्य में संतों व धार्मिक गुरुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने जैसी मांगें प्रमुखता से रखी गईं।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो समाजवादी पार्टी सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष तेज करेगी।
प्रदर्शन में राजपाल यादव, ममता टपलू, रिजवानउद्दीन प्रिंस, राहुल चौधरी, मधुकर अरोड़ा, अमीर सिंह फौजदार, सतीश चाहर, चौधरी फरान, विजय सिंह, अमित यादव, राशिद मेव, सोमेश गुप्ता, सनी छाबड़ा, मोनिका नाज खान, रामनरेश यादव, पूनम वाल्मीकि, प्रवेश खान, वेद चौधरी, मनीष यादव, सागर यादव, हर्ष धाकड़, बलविंदर जाटव, समीर अब्बास, असलम वारसी, पठान कुरेशी, हाजी मुन्ना अलवी, इमरान अब्बास, जमील सिद्दीकी, अर्श खान, मो. बिलाल, सादिक उस्मानी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
यमुना पार में संगठन विस्तार, 11 वार्ड अध्यक्ष नियुक्त
इधर, यमुना पार क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की रणनीति के तहत 11 वार्डों के वार्ड अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र सौंपे। साथ ही प्रत्येक वार्ड में प्रभारी नियुक्त कर संगठन को मजबूती देने पर जोर दिया।
नवनियुक्त वार्ड अध्यक्ष
मोहम्मद गौरी – वार्ड 82
मोहम्मद साबिर – वार्ड 50
कामिल अली – वार्ड 67
जाहेद खान – वार्ड 13
जयवीर सिंह बघेल – वार्ड 55
श्यामवीर सिंह दिवाकर – वार्ड 7
मुकुल कुमार जाटव – वार्ड 32
प्रभारी और सहप्रभारी
प्रभारी: सज्जन अली (पार्षद)
सहप्रभारी: यशवीर सिंह बघेल, राजेंद्र गणेश कंगन, मो. कामिल अब्बास, मनु प्रताप सिंह, सफीक मोहम्मद
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शब्बीर अब्बास ने कहा कि समाजवादी पार्टी सिर्फ चुनावी मंच की पार्टी नहीं, बल्कि शोषित, पीड़ित और उपेक्षित वर्गों की लड़ाई लड़ने वाला जनआंदोलन है। उन्होंने कहा कि गरीब, किसान, मजदूर, नौजवान, महिलाएं और अल्पसंख्यक समाज की आवाज यदि कोई मजबूती से उठाता है तो वह सपा है।
कार्यक्रम में वीरेंद्र सिंह चौहान, समीर अब्बास, जमील खान, जमील सिद्दीकी, राहुल चौधरी और अजीज अब्बास प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
- बिहार की बेटी को न्याय कब? तेज प्रताप यादव ने लिखा पीएम मोदी और सीएम योगी को पत्र, स्नेहा सिंह हत्याकांड में खोला मोर्चा - January 21, 2026
- आगरा में गूंजेगा साइरन: 23 जनवरी को पुलिस लाइन में होगी ‘ब्लैक आउट’ मॉक ड्रिल, हवाई हमले से बचाव का होगा अभ्यास - January 21, 2026
- आगरा-अलीगढ़ मंडल की स्वास्थ्य सेवाओं पर मिशन निदेशक सख्त, लापरवाह अधिकारियों को वेतन रोकने की चेतावनी - January 21, 2026