आगरा। थाना लोहामंडी क्षेत्र के अंतर्गत राजनगर में एक युवक ने एकतरफा प्यार में एक महिला के चेहरे पर ब्लेड से कई वार किए। महिला के चेहरे पर कई निशान हैं उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हमलावर को हिरासत में ले लिया।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, राजनगर की रहने वाली महिला को कई दिनों से विष्णु नाम का युवक परेशान कर रहा था। महिला का कहना है कि विष्णु उससे प्यार का इजहार कर चुका था, लेकिन महिला ने कभी हामी नहीं भरी। विष्णु ने महिला को परेशान करना शुरू कर दिया था।
मंगलवार की शाम महिला घर से निकली तो विष्णु उसके पीछे लग गया। मौका देखकर विष्णु ने रोका और उसके चेहरे पर ब्लेड से कई वार किए। महिला के पूरे चेहरे पर कट लग गए। महिला के चीखने पर आसपास के लोग इकट्ठा हुए। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आरोपी विष्णु को पकड़ लिया। एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने मीडिया को बताया कि महिला को इलाज के लिए भेजा गया है।
- ताज से आगे की सोच: ‘आगरा बियॉन्ड ताज’ में विशेषज्ञों ने खींचा भविष्य का खाका, अध्यात्म और विरासत का होगा संगम - February 24, 2026
- Agra News: हाथियों की सेहत संवारेंगे दुनिया भर के विशेषज्ञ, वाइल्डलाइफ एसओएस की पांच दिवसीय इंटरनेशनल वर्कशॉप शुरू - February 24, 2026
- शंकराचार्य का ‘फोटो’ धमाका: IPS अजय पाल और आशुतोष की केक काटते तस्वीर दिखाई, महाराज बोले- AI जनरेटेड है - February 24, 2026