किरावली (आगरा)। हाईवे स्थित सर्विस रोड पर दबंगई का सनसनीखेज मामला सामने आया, जब एक युवक को घर में बुलाकर जान से मारने की कोशिश की गई। पीड़ित मोनू पालीवाल को आरोपी ने पहले गालियां दीं, धमकाया और फिर बंदूक निकालकर फायर कर दिया। गंभीर रूप से घायल मोनू को जयपुर रैफर किया गया है।
घटना की सूचना पर पुलिस हरकत में आ गई है और नामजद आरोपी ज्ञानेंद्र उर्फ ज्ञानू चाहर की तलाश तेज़ कर दी गई है। फिलहाल आरोपी फरार है।
मोनू पालीवाल, जो वीरेंद्र चाहर की दुकान में किरायेदार है, रात करीब 9 बजे अपनी दुकान बंद कर घर लौटने की तैयारी कर रहा था। तभी दुकान मालिक का बेटा ज्ञानू चाहर उसे घर बुला कर गाली-गलौज करने लगा। मोनू द्वारा विरोध करने पर दबंग ज्ञानू ने छत पर ले जाकर जान से मारने की धमकी दी और बंदूक से फायर कर दिया।
मोनू ने फायरिंग से बचने की कोशिश की, लेकिन गोली उसके हाथ में लग गई और शरीर में भी छर्रे धंस गए। परिजन उसे पहले स्थानीय डॉक्टर के पास ले गए, फिर हालत नाजुक होने पर जयपुर रैफर कर दिया गया।
थाना प्रभारी केवल सिंह ने बताया कि नामजद आरोपी ज्ञानू के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दबिश दी जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारी कर उसे जेल भेजा जाएगा।
- आगरा के थाना सैंया क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात, मेले से लापता हुई लड़की का शव पेड़ से लटका मिलने से मचा हड़कंप - September 14, 2026
- आगरा बेसिक शिक्षा विभाग में ट्रांसफर सूची को लेकर मचा हड़कंप, खंड शिक्षाधिकारी के पद पर दर्ज हो गया सहायक अध्यापक का नाम - September 14, 2026
- आगरा के बापू नगर में 60 वर्षों से बसे 200 से अधिक परिवारों पर मंडराया बेघर होने का खतरा, सिंचाई विभाग के नोटिस से मची खलबली - September 14, 2026