सहारनपुर: कर्जदारों के बेतहाशा कर्ज़ ने एक युवा व्यवसाई की असमय जान ले ली, किशनपुरा निवासी 32 वर्षीय सौरभ बब्बर जहां समाजसेवा और धार्मिक कार्यक्रमों में बढ चढ़कर हिस्सा लेते थे वहीं सौम्य स्वभाव की वजह से युवाओं और समाज मे भी काफ़ी लोकप्रिय थे,बताया गया है कि उन्होंने कई लोगों से कर्ज ले रखा था और उसका कर्ज़ और ब्याज चुकाते परेशान हो चुके थे, कल सौरभ अपनी पत्नी के साथ बहादराबाद नहर में कूद गए, सौरभ का शव बरामद हो गया है पत्नी की तलाश जारी है, आत्महत्या से पहले सौरभ ने सुसाइड नोट भी लिखा है जो बरामद कर लिया गया है।
‘ कमेटी ‘ के फेर में जान देनी पड़ी दंपत्ति को, 10 करोड़ के क़र्ज़ के दलदल में फँसा था सर्राफ
सहारनपुर के सर्राफ सौरभ बब्बर और उनकी पत्नि मोना के सुसाइड के बाद अब पता चला की कारोबारी 10 करोड़ के क़र्ज़ के दलदल में फँसा था। जिन लोगो से पैसा उधार लिया था, वे मोटा ब्याज वसूल रहे थे। कमेटी के कारोबार में यह पैसा डूब गया। कुछ लोग पैसा लेकर भाग गए तो कुछ लोग दिवालिया हुए।
2 मासूम बच्चो के पेरेंट्स ने क़र्ज़ की वजह से जान दी
सवाल उठ रहा है.. उन 2 मासूम बच्चो 12 साल की श्रद्धा और 10 साल के दिव्यांग बेटे संयम का क्या होगा? क्या उन लोगो पर कार्यवाही होगी जो गैर कानूनी रूप से ब्याज वसूल रहे थे।
साभार सहित
- संजय सिंह का खड़गे के ‘B टीम’ वाले बयान पर करारा पलटवार: बोले— देश भर में बीजेपी की सरकारें बनवाने का अपराध स्वयं कांग्रेस ने किया - November 5, 2026
- त्योहारों पर यूपी पुलिस की छुट्टियां निरस्त: डीजीपी राजीव कृष्ण का सख्त आदेश, 5 से 17 नवंबर तक अलर्ट मोड पर रहेगा पुलिस बल - November 5, 2026
- प्यार, धोखा और आर्थिक शोषण की दर्दनाक दास्तान: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म? आगरा से ट्रांसफर जीरो एफआईआर पर 40 दिन बाद भी उत्तराखंड पुलिस मौन - November 5, 2026