आगरा। आगरा–दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। अबु लाला दरगाह के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बुलेट बाइक सवार युवक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक का हेलमेट पूरी तरह टूट गया और सिर में गंभीर चोट लगने से उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
मृतक की पहचान सिकंदरा निवासी बंशो सिंह के रूप में हुई है, जो एक निजी अस्पताल में कार्यरत थे। परिजनों के अनुसार बंशो सिंह रोजाना की तरह शनिवार सुबह बाइक से ड्यूटी के लिए निकले थे। जैसे ही वह दरगाह के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को कुचल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर के बाद युवक कई फीट दूर जा गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और क्षतिग्रस्त बाइक व शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की। दुर्घटना के चलते कुछ समय के लिए हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई, जिसे पुलिस ने यातायात नियंत्रित कर सामान्य कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मृतक के पास मिले दस्तावेजों के आधार पर परिजनों को सूचना दी गई।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फरार ट्रक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस हादसे से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं स्थानीय लोगों ने हाईवे पर तेज रफ्तार और भारी वाहनों की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
- ताजनगरी में साइबर ठगों का बड़ा तांडव: ऑनलाइन ट्रेडिंग और पेंशन कार्ड अपडेट के नाम पर दो लोगों से उड़ाए 13 लाख रुपये - November 14, 2026
- “दोधारी तलवार साबित हो सकता है ओवैसी-चंद्रशेखर का गठबंधन…”: 403 सीटों पर ताल ठोकने को तैयार नया मोर्चा, एनडीए से ज्यादा ‘इंडिया’ की बढ़ेगी टेंशन - November 14, 2026
- “दोधारी तलवार साबित हो सकता है ओवैसी-चंद्रशेखर का गठबंधन…”: 403 सीटों पर ताल ठोकने को तैयार नया मोर्चा, एनडीए से ज्यादा ‘इंडिया’ की बढ़ेगी टेंशन - November 14, 2026