आगरा। ताजनगरी के कमला नगर स्थित डॉ. राम नर्मदा परशुराम सेवा सदन में ‘अग्र मिलन समिति, कर्मयोगी एक्सटेंशन’ द्वारा चतुर्थ होली मिलन एवं वृद्धजन सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। होली के हुड़दंग से इतर, इस कार्यक्रम में संस्कारों की महक देखने को मिली, जहाँ फूलों की होली के बीच समाज के बुजुर्गों को सम्मानित कर उनका आशीर्वाद लिया गया।
भक्ति और संस्कृति का अनूठा संगम
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कामता प्रसाद अग्रवाल, कौशल किशोर सिंघल और समिति अध्यक्ष पवन बंसल ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। उत्सव का मुख्य आकर्षण वृंदावन से आए कलाकार रहे, जिन्होंने राधा-कृष्ण के भजनों और फूलों की होली से पूरे परिसर को ‘मिनी वृंदावन’ में तब्दील कर दिया। अबीर-गुलाल और भक्तिमय प्रस्तुतियों ने मौजूद जनसमूह को झूमने पर मजबूर कर दिया।
भावुक हुए बुजुर्ग, शॉल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मान
समिति ने इस अवसर पर समाज के मार्गदर्शक बुजुर्गों मंजू अग्रवाल, रमेश चंद्र अग्रवाल, त्रिवेणी देवी और सतीश चंद्र अग्रवाल सहित कई वरिष्ठजनों को शॉल, स्मृति चिन्ह और सम्मान पत्र भेंट किए। अपनी अगली पीढ़ी से यह सम्मान पाकर बुजुर्ग भावुक हो उठे और आयोजकों को हृदय से आशीर्वाद दिया।
दिग्गज नेताओं की रही मौजूदगी
समारोह की भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसमें केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, राज्यसभा सांसद नवीन जैन, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, एमएलसी विजय शिवहरे, मेयर हेमलता दिवाकर और विधायक छोटेलाल वर्मा सहित राजनीति और समाज के कई बड़े चेहरे शामिल हुए।
समिति अध्यक्ष पवन बंसल और पार्षद चंचल बंसल ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और बुजुर्गों के प्रति सम्मान की सीख देते हैं।
- फिरोजाबाद के अकबरपुर को मिलेगी वैश्विक पहचान: कैंची धाम की तरह चमकेगी बाबा नीब करौरी की जन्मस्थली, ₹8.65 करोड़ का कन्वेंशन सेंटर तैयार - March 30, 2026
- ’बोधित्व’ थीम पर सजेगी आगरा की ऐतिहासिक भीमनगरी: GIC मैदान में भूमि पूजन संपन्न, 125 फीट ऊँचे भव्य महल में विराजेगा बाबा साहेब का गौरव - March 29, 2026
- आगरा में शिक्षा का ‘संग्राम’: किताबों की कालाबाजारी पर युवा शक्ति संगठन और स्कूल संचालक आमने सामने, तख्तियां लेकर यूथ हॉस्टल पहुंचे अभिभावक - March 29, 2026