
आगरा: कार्यक्रम में सभी सदस्यों ने एक दूसरे को चंदन लगाकर और गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं। अपने अनुभव साझा किए और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का ऐसे लुत्फ उठाया मानों अपनी किशोरवस्था में पहुंच गए। जहां होली के रंग और मस्ती में हर कोई डूबा नजर आया।
वहीं प्रदेश मंत्री मोहन गुलजार ने बतायासभी सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि होली मन का मैल मिटाकर एकजुटता का संदेश देती है। समस्त शहरवासियों को होली की शुभकामनाएं दी और ईको फ्रैंडली होली खेलने का संदेश दिया, जिसमें एक क्षेत्र में एक होली जलाने और केमिकल रंगों के साथ स्थान पर जैविक रंगों के प्रयोग करने को प्रेरित किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में रंग बरसे भीगे चुनर वाली…, होली खेलन बरसाने आयो रे नटवर नंदकिशोर ….. जैसे गीतों पर गुलाल उड़ाते हुए होली की मस्ती का खूब आनन्द लिया।
कार्यक्रम में वृंदावन एवं ब्रज के कलाकारों ने अपनी भावपूर्ण, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से राधा-कृष्ण की भक्ति का अद्भुत वातावरण सृजित किया। इन प्रस्तुतियों ने सभी को भाव-विभोर कर दिया और होली की भावना को सजीव रूप से प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में मोहन गुलजार प्रदेश देश मंत्री उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ, हरी बाबू वाल्मीकि संरक्षक उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ, विनोद इलाहाबादी प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ, संजय लहरी, गुड्डू चौधरी, राकेश चौधरी आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्टर- पुष्पेंद्र गोस्वामी
- सिंधी सेंट्रल पंचायत Agra के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी का समाज के व्हाट्सएप जीवियों को करारा जवाब - April 14, 2026
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026