आगरा: ताज नगरी आगरा न केवल अपनी विश्व प्रसिद्ध धरोहर ताजमहल के लिए जानी जाती है, बल्कि अपनी समृद्ध धार्मिक आस्था और परंपराओं के लिए भी प्रसिद्ध है। इसी क्रम में बुधवार को यमुना किनारे स्थित प्राचीन भैरो नाथ मंदिर (हाथी घाट) में भव्य फूल बंगला और विशाल भंडारे का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया।
मंदिर के प्रमुख पुजारी कन्हैया लाल ने विधि-विधान से भैरो बाबा का चोला चढ़ाकर हवन संपन्न कराया। पूजा-अर्चना के पश्चात श्रद्धालुओं को भंडारे का प्रसाद वितरित किया गया। विशेष रूप से भैरो बाबा के भंडारे का प्रसाद कुष्ठ आश्रम में भी वितरण के लिए भेजा गया, जिससे जरूरतमंदों तक भी प्रसाद पहुंचे।
पूरे आयोजन की व्यवस्था में भैरो बाबा के सेवक शंकर चौधरी, सतीश पंडित, वीरेंद्र, शीतल सिंह, सोनी चौधरी और जुगल किशोर शर्मा सहित अन्य भक्तों ने अहम भूमिका निभाई। दिनभर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती रही और “जय भैरो बाबा की” के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।
रिपोर्टर- शीतल सिंह
- संगीत सोम की मेरठ में हुंकार: ईरान-इजरायल युद्ध का जिक्र कर बोले— ‘अब भारत में नहीं पड़ने देंगे बाबरी की नींव’ - March 2, 2026
- ब्रज की होली पर ‘डिजिटल’ प्रहार: 9 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स पर FIR, भ्रामक वीडियो फैलाकर परंपरा को बदनाम करने का आरोप - March 2, 2026
- वो भगवान जगतगुरु शंकराचार्य हैं, कहीं भी जाएंगे हम उनका स्वागत करेंगे….स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर डिप्टी सीएम केशव मौर्य का बड़ा बयान - March 2, 2026