Agra, Uttar Pradesh, India. आगरा छावनी विधानसभा क्षेत्र भाजपा राजेश्वर मंडल के अंतर्गत समाजसेवी अभिनव मौर्य ने करवाचौथ के पर्व पर 1000 महिलाओं को साड़ियां भेंट कीं। यह कार्यक्रम गुरु गोविन्द नगर (बीच का उखर्रा, राजपुर चुंगी) पर हुआ। बता दें कि अभिनव मौर्य उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल एवं भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बेबीरानी मौर्य के पुत्र हैं। कोरोना काल में भी उन्होंने छावनी क्षेत्र में खाद्य सामग्री वितरित की थी।
साड़ी पाकर प्रफुल्लित बहनों ने अपने भाई अभिनव मौर्य को धन्यवाद दिया। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर मुख्य रूप से राजन सिंह, जगदीश कुशवाह, सुन्दर सिंह चौहान जी, विमल तिवारी, आकाश वशिष्ठ, रीना चौहान, सुनीता झा, मधु सिंह, राकेश लोधी, अमित राजपूत, मोनू पंडित, विपिन शर्मा आदि की उपस्थिति उल्लेखीय रही।
- आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में गूंजे ‘वंदे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे: 400 से अधिक शिक्षक-छात्रों ने निकाली भव्य तिरंगा रैली - August 11, 2026
- आगरा में क्रिप्टो निवेश के नाम पर साइबर ठगी: बुजुर्ग से ठगे गए लाखों रुपये, मौत के बाद बेटे ने बैंक खातों की जांच की तो हुआ खुलासा - August 11, 2026
- आगरा में साइबर ठगों का नया पैंतरा: युवती की फोटो लगाकर इंस्टाग्राम पर बनाई फर्जी आईडी, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मांगे रुपय - August 11, 2026