आगरा: विगत रविवार से लापता सेठ गली निवासी कांच कारोबारी के लापता बेटे का शव मिला है। बुधवार को सिकंदरा से आगे अरतौनी के पास वह वाहन की चपेट में आ गया था। पुलिस ने फोटो दिखाया तो घर वालों ने उसकी शिनाख्त की। आकाश की मौत हादसा है या फिर साजिश, पुलिस इसकी जांच कर रही है।
सेठ गली निवासी संजीव अग्रवाल का कांच का कारोबार है। कारोबार में उनका 29 साल का बेटा आकाश अग्रवाल भी हाथ बंटाता था। वह दुकान पर बैठता था। परिजनों के अनुसार विगत 31 दिसंबर को आकाश बाजार जाने की कहकर स्कूटर से निकला था। शाम तक जब वापस नहीं लौटा तो घरवालों ने उसे फोन किया। उसने कहा कि घर आने में समय लग जाएगा। कुछ देर बाद मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ हो गया। सुबह तक आकाश वापस नहीं आया तो घर वालों ने तलाश की। सीसीटीवी खंगाले। खंदारी चौराहे के पास आकाश का फुटेज मिला।
बुधवार को सिकंदरा थाने के अंतर्गत अरतौनी में वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। युवक की शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम गृह भेज दिया। शिनाख्त के लिए पुलिस ने बुधवार शाम को आकाश के परिजनों को युवक की फोटो दिखाई। परिजनों ने फोटो और कपड़ों से आकाश की शिनाख्त कर ली। आकाश की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
बताया गया है कि आकाश की आगामी 30 जनवरी को शादी होनी थी। हादसा कैसे हुआ और आकाश दो दिन कहां था, पुलिस इसकी जांच कर रही है। पिता का कहना है कि बेटे का मोबाइल फोन और एक्टिवा नहीं मिला है।
- आगरा के 76 पार्षदों की ‘दक्षिण यात्रा’: 55 लाख के सरकारी खर्च पर बेंगलुरु-मैसूर का स्टडी टूर, क्या बदलेगी शहर की सूरत? - March 28, 2026
- जेवर में गूँजा ‘हर-हर महादेव’: सीएम योगी बोले— “पीएम मोदी के विजन से जेवर बना ग्लोबल हब, किसानों के त्याग से खिंची विकास की नई लकीर” - March 28, 2026
- Agra News: यमुना तट पर गूंजा ‘विश्व शांति’ का शंखनाद, रिवर कनेक्ट कैंपेन के 13 साल पूरे, विशेष हवन और आरती से जगाई यमुना शुद्धि की अलख - March 28, 2026