आगरा: थाना शाहगंज क्षेत्र में गैंगस्टर एक्ट में आरोपी अली शेर कुरैशी की रविवार को संपत्ति पुलिस द्वारा कुर्क कर ली गई। आरोपी पर अलग-अलग थानों में बीस से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने मीडिया को बताया कि लोहामंडी क्षेत्र निवासी अली शेर कुख्यात अपराधी है। उसके खिलाफ शहर के अलग-अलग थानों में लूट, अपहरण, बलवा, फिरौती, गुंडा एक्ट समेत अन्य धाराओं में 22 मुकदमे दर्ज हैं। दो बार गुंडा एक्ट और गैंगस्टर भी लग चुकी है। पुलिस कमिश्नर के न्यायालय में चल रहे केस में कुर्की के आदेश के बाद रविवार को पुलिस ने अभियुक्त की एक करोड़, 20 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क की।
रविवार की दोपहर बड़ी संख्या में लोहामंडी थाने से पुलिस बल अली शेर के सैय्यद पाड़ा स्थित आवास पर पहुंचा। यहां पर पुलिस ने मुनादी कराई और कुर्की की कार्रवाई की।
इस दौरान आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने मकान पर कुर्की आदेश चस्पा किया। इसके अलावा मकान पर आदेश भी लिखवाया। आरोपी की पत्नी जेबा अली ने पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया। उसका कहना था कि मकान उसके नाम है।
एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि आरोपी ने अपराध व अनैतिक जरिये से संपत्ति अर्जित की थी। न्यायालय के आदेश पर संपत्ति कुर्क की गई।
- आगरा के स्वाद में महंगाई का ‘तड़का’: रसोई गैस के दाम बढ़ते ही ताजनगरी की शान बेड़ई-जलेबी हुई महंगी - March 11, 2026
- आगरा में पुलिस भर्ती परीक्षा का महाकुंभ: 28 केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, सूरसदन में अधिकारियों ने दिए पारदर्शिता के निर्देश - March 11, 2026
- अब पुलिस नहीं काट सकेगी आलू लदे वाहनों का चालान: योगी सरकार का बड़ा फैसला, कोल्ड स्टोरेज जा रहे किसानों को मिली बड़ी छूट - March 11, 2026