आगरा: विदेशी संस्कृति का खुलापन समाज पर इस कदर हावी हो रहा है कि कभी संकोची और शर्मीली कही जाने वाली लड़कियां अब लड़कों को अपने जाल में फंसा कर उन्हें ब्लैकमेल करने से नहीं चूक रही हैं। हाल ही में थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में घटित ऐसे ही एक मामले में पुलिस ने दिल्ली की लड़कियों के एक गैंग का खुलासा किया। गैंग की दो लड़कियों को पुलिस ने पकड़ लिया और अन्य की तलाश की जा रही है। इसी तरह का एक गैंग पहले हरीपर्वत थाने में पकड़ा गया था। लोगों का मानना है कि इस तरह के कई मामले हो सकते हैं। कई लोग बेइज्जती के डर से पैसे देकर मामला खत्म कर लेते हैं।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, गैंग में शामिल लड़कियों में से एक ने अजय तोमर नामक युवक के साथ सम्बन्ध बनाए और अन्य लड़कियों ने इसकी रिकार्डिंग कर ली। इसके बाद अजय को ब्लैकमेल किया गया। रकम न देने पर उसे रेप के केस में जेल भिजवा दिया गया।
डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने मीडिया को बताया कि एत्मादुद्दौला थाने में एक युवती पहुंची। खुद का नाम सोनी वाल्मीकि निवासी फिरोजाबाद बताया। आरोप लगाया कि अजय तोमर नामक युवक ने उसे बेहोश करके उसके साथ दुराचार किया। वह उसके घर काम करने गई थी। पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा लिखा। युवती के बयान दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। इसके बाद आरोपी युवक के परिजन पुलिस से मिले। पुलिस को कुछ कॉल रिकार्डिंग दीं। बताया कि उनके बेटे को फंसाया गया है। पहले 15 लाख रुपये मांगे गए। अब पांच लाख रुपये की मांग की जा रही है। कहा जा रहा है कि रकम मिलते ही समझौता हो जाएगा।
रिकार्डिंग सुनकर पुलिस हैरान रह गई। पुलिस ने इस मामले में छानबीन शुरू की। छानबीन में पता चला कि पीड़िता फिरोजाबाद की निवासी नहीं है। सोनी वाल्मीकि नाम भी फर्जी है। उसका असली नाम शाइस्ता परवीन है। वह दिल्ली से आई थी। टीपी नगर निवासी तनु की बहन दिल्ली में नौकरी करती है। बहन के जरिए उसकी पहचान शाइस्ता परवीन और ज्योति से हुई। ज्योति ने प्लान बनाया। तनु पहले से अजय तोमर को जानती थी। उसने उसकी पहचान सोनी उर्फ शाइस्ता से करा दी। दोनों के बीच जो कुछ हुआ सहमति से हुआ। उसके बाद उसने पंद्रह लाख रुपये की डिमांड शुरू कर दी।
डीसीपी सिटी ने बताया कि अजय के परिजनों को समझौते के लिए दीवानी बुलाया गया था। पुलिस पहले से युवतियों की तलाश में जुटी थी। पुलिस बयान दर्ज करने की बोलकर सोनी उर्फ शाइस्ता और ज्योति को थाने लेकर आई। महिला पुलिस कर्मियों ने उनसे पूछताछ की। कुछ ही देर में हकीकत सामने आ गई।
दुराचार के मुकदमे में युवती और उसकी सहेली को जेल भेजा जा रहा है। आगरा निवासी तनु की तलाश की जा रही है। इस पूरे खेल में एक और युवती का नाम सामने आया। उसने मुकदमा दर्ज कराने के लिए पुलिस पर दबाव बनाया था। मुकदमा लिखाने में जिसने भूमिका निभाई उससे भी पुलिस पूछताछ करेगी।
कहा जा रहा है कि ऐसा ही एक मामला सिटी जोन में एक थाना क्षेत्र में हुआ है। होटल में दुराचार का मुकदमा लिखाया गया है। शिकायत के बाद पुलिस ने इस मामले में छानबीन शुरू कर दी है।
-साभार सहित
- फरवरी में ही छूटने लगे पसीने! दिल्ली-NCR में शुरू हुआ पंखों का दौर, मार्च से पहले ही 34 डिग्री पहुंचा पारा - February 26, 2026
- आगरा-ग्वालियर हाईवे पर ‘काल’ बनकर दौड़ा डंपर: बाइक सवार दंपत्ति को बेरहमी से कुचला, तोड़ा दम - February 26, 2026
- शराब के नशे में ‘कत्ल-ए-भाई’: आगरा पुलिस ने हत्यारोपी छोटे भाई को दबोचा, लोहे की पाइप बरामद - February 25, 2026