आगरा। थाना मदन मोहन गेट पुलिस ने नूरी गेट स्थित दुकानों से चांदी और नकदी चुराने वाले चार बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। इनमें से एक बदमाश पैर में पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। यह मुठभेड़ शनिवार देर रात वाहन चेकिंग के दौरान हुई।
सोशल मीडिया “एक्स” पर दी गई जानकारी के अनुसार, एसीपी कोतवाली शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि एक दिन पहले शुक्रवार की रात नूरी गेट क्षेत्र में एक चांदी और पेठा कारोबारी के कारखाने में सेंध लगाकर करीब चार किलो चांदी और नगदी चोरी की गई थी। तभी से पुलिस इन आरोपियों की तलाश में जुटी थी।
शनिवार रात चेकिंग के दौरान पुलिस ने संदिग्ध युवकों को रोकने की कोशिश की तो वे बाइक छोड़ भागने लगे। भागते समय बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। इसी दौरान बदमाश शरद उर्फ लल्लू के पैर में गोली लग गई और वह गिर पड़ा। बाकी आरोपी सौरव, पंकज और हिमांशु भी पुलिस द्वारा पकड़ लिए गए।
चोरों का एक अन्य साथी अमित मौके से फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस को आशा है कि उसे भी शीघ्र ही दबोच लिया जाएगा। गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी की गई चांदी और एक अवैध तमंचा बरामद किया गया।
एसीपी ने बताया कि घायल आरोपी शरद को पुलिस सुरक्षा में इलाज के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया। आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। उनका आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।
- ‘बीजेपी लाख षड्यंत्र कर ले, गठबंधन को छू भी नहीं सकती…’: ‘200 सीट’ वाले पोस्टर पर यूपी कांग्रेस प्रभारी का करारा जवाब” - October 25, 2026
- कांग्रेस के ‘200 सीट हक’ वाले पोस्टर पर अखिलेश यादव का पलटवार, बोले- ”गठबंधन से बीजेपी के पेट में हुआ दर्द, डर के मारे लगवा रही नकली पोस्टर” - October 25, 2026
- सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे की अटकलों के बीच होर्डिंग वार: अब “200 सीट हक है हमारा… यूपी को है राहुल गांधी पर भरोसा” के लगे पोस्टर - October 25, 2026