आगरा। थाना फतेहाबाद क्षेत्र में आगरा–बाह रोड पर शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला। नयापुरा खंडेर के पास सामने से आ रही एक कार ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद कार चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार अत्यधिक तेज गति में थी और नियंत्रण खोते हुए बाइक से जा टकराई। टक्कर के बाद बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही फतेहाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मृतक युवक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक और घायल युवक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
हादसे के बाद फरार कार चालक की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और वाहन से जुड़े दस्तावेजों के आधार पर चालक की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।
- शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में मतदाताओं का बढ़ा रुझान: स्नातक सीट के मुकाबले वोटिंग की रफ्तार में आगे रहे शिक्षक वोटर - October 23, 2026
- संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक के कारण न्यूयॉर्क में रहे राज्यसभा सांसद नवीन जैन: पुत्र वैभव जैन ने आगरा में संभाला चुनावी दायित्व - October 23, 2026
- ”विकास सहयोग और वैश्विक साझेदारी से ही संभव है सतत विकास”: संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित बैठकों में सांसद नवीन जैन ने रखा भारत का पक्ष - October 23, 2026